Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
मनोरंजन

कॉन्वेंट स्कूल से इंटरनेशनल सिनेमा तक, मिक्की सिंह ने बताया अरुणा के किरदार का सफर

कॉन्वेंट स्कूल से इंटरनेशनल सिनेमा तक, मिक्की सिंह ने बताया अरुणा के किरदार का सफर

Mumbai , 24 अक्टूबर . Actress मिक्की सिंह इन दिनों पहली इंडो-अमेरिकन अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म ‘अ मॉस्किटो इन द ईयर’ में सिस्टर अरुणा के महत्वपूर्ण किरदार में नजर आ रही हैं. Actress ने के साथ बातचीत में फिल्म और अपने किरदार के बारे में बताया.

Actress ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया, “अंतरराष्ट्रीय फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभाना ही मेरे सबसे खास बात थी. इसका किरदार बहुत शानदार तरीके से लिखा गया था, लेकिन यह बहुत डिमांडिंग रोल है और इसलिए मुझे लगा कि यह करने लायक एक अच्छा रोल है.”

मिक्की सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी शिक्षा कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है, जिस वजह से उस स्कूल की सभी नन्स के हावभाव को ध्यान में रखते हुए अरुणा के किरदार को निभाया है.

Actress ने निर्देशक निकोला रिंकारी के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए बताया, “फिल्म के सीन्स, किरदार को लेकर उनका विजन बिल्कुल क्लियर रहता है. Actor के साथ अच्छे से पेश आते हैं और उन्हें अपनी तरफ से कुछ भी करने की आजादी देते हैं. उनके लिए यह जरूरी नहीं है कि एक एक्टर को स्क्रिप्ट में लिखी हर बात को बिल्कुल वैसे ही करना पड़े. वह इम्प्रोवाइजेशन को काफी अहमियत देते हैं. साथ ही शूटिंग से पहले काफी तैयारी भी करते हैं.”

Actress ने कहा, “वह कलाकार से वही चीज निकलवाते हैं, जो उस किरदार से उन्हें चाहिए होती है. एक्टर के पास आजादी थी, लेकिन उनके विजन के दायरे में.” निकोला रिनसियारी द्वारा निर्देशित फिल्म में Actress के अलावा जेक लेसी और नाजानिन बोनियादी अहम भूमिका में हैं.

मिक्की सिंह ने ब्रिटिश एक्ट्रेस नाजानिन बोनिया के साथ स्क्रीन शेयर करने के अनुभव को याद करते हुए कहा, “वह शानदार Actress होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं. उन्होंने मुझे यह महसूस नहीं होने दिया कि मैं कोई सुपरस्टार या इंटरनेशनल स्टार हूं. मुझे लगा जैसे मैं दो दोस्तों के साथ काम कर रही हूं.”

जब ने मिक्की सिंह से अलग कल्चर पर काम करने के अनुभव पर सवाल किया तो Actress ने कहा, “मुझे लगता है कि हर कल्चर में फिल्ममेकिंग एक जैसी ही होती है. एक्टर्स की तैयारी की प्रक्रिया भी एक जैसी ही होती है. हमने यह फिल्म 20 दिनों में पूरी की और सब कुछ बहुत बारीकी से प्लान किया गया था. हमें अपना काम उसी दिन खत्म करना होता था. हमारे पास यह कहने की गुंजाइश नहीं थी कि हम बाकी काम अगले दिन पूरा कर लेंगे. मुझे लगता है कि इस प्रोजेक्ट में तैयारी और प्रोफेशनलिज्म का लेवल बहुत हाई था.”

–

एनएस/वीसीद

Share