Skip to content
Saturday, 24 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

तीसरी या चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज महापौर पोर्टल पर आया है : बीएमसी मेयर रितु तावड़े

तीसरी या चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज महापौर पोर्टल पर आया है : बीएमसी मेयर रितु तावड़े

Mumbai , 24 अक्टूबर . बीएमसी की मेयर रितु तावड़े की ओर से बाइक रैली, Friday को मिली बम की धमकी, Mumbai में पेड़ों की कटाई, शहर के एक्यूआई और आने वाले दिवाली त्योहार की तैयारियों पर प्रतिक्रिया दी है.

पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाइक रैली के आयोजन पर ऋतु तावड़े ने कहा, “सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती से पहले आज Mumbai Police की ओर से ‘राष्ट्रीय एकता रैली’ आयोजित की गई है. यह Maharashtra सहित पूरे देश में नशा मुक्त अभियान का हिस्सा है. Police की ओर से पूरे Mumbai में जागरुता के लिए बाइक रैली का आयोजन किया गया.”

बम से उड़ाने की धमकी के सवाल पर रितु तावड़े ने कहा, “तीसरी या चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज महापौर पोर्टल पर आया है. Mumbai Police सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काम कर रही है. हम लोगों को सुरक्षित रहने के लिए Police अपना काम कर रही है.”

पेड़ों की कटाई को लेकर किए गए सवाल पर रितु तावड़े ने कहा, “हमारी ओर से एक्यूआई और पर्यावरण पर काम किया जा रहा है. बारिश के बाद जिस तरह से थोड़ी गर्मी बढ़ी है, उसकी वजह से एक्यूआई भी थोड़ा बढ़ गया है. पर्यावरण को लेकर Mumbai महानगरपालिका की ओर से हमने सभी से अपील की है. कल हुई कॉन्फ्रेंस के दौरान इसके बारे में काफी चर्चा की गई थी. हम लोग इसको लेकर काफी अलर्ट हैं और इस पर काम कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. इसके लिए सभी को काम करना चाहिए और सभी Mumbai वासियों को भी इसको लेकर काम करना चाहिए. त्योहारों के सीजन में पटाखों को लेकर रितु तावड़े ने कहा, “Mumbai का एक्यूआई 7 नंबर पर है. सब दीवाली मनाएं, लेकिन मेरी ओर से अपील है कि जितना हो सके पटाखा मुक्त दीवाली मनाएं, इससे ज्यादा अच्छा संदेश मिलेगा. आने वाली पीढ़ी को भी अच्छा संदेश मिलेगा.”

–

एसडी/वीसी

Share