Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

झारखंड में सड़कों पर हर रोज जा रहीं 13-14 जानें, नौ महीने में 3550 लोगों की मौत

झारखंड में सड़कों पर हर रोज जा रहीं 13 14 जानें, नौ महीने में 3550 लोगों की मौत

Jharkhand में सड़कों पर हर रोज जा रहीं 13-14 जानें, नौ महीने में 3550 लोगों की मौत

रांची, 29 नवंबर . रामगढ़ में रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत ने Jharkhand में लगातार बढ़ते सड़क हादसों और सुस्त सड़क सुरक्षा तंत्र पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रांची-Patna राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे के बीच राज्य के आंकड़े भी चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं. Jharkhand में इस साल जनवरी से सितंबर के बीच 4556 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 3550 लोगों की मौत हुई और 2971 लोग घायल हुए. यानी राज्य में सड़क हादसों में औसतन हर दिन 13 से 14 लोगों की जान जा रही है.

राज्य परिवहन विभाग और सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस साल दुर्घटनाओं और मौतों, दोनों में वृद्धि हुई है. जनवरी से सितंबर 2025 के बीच राज्य में 4282 सड़क दुर्घटनाओं में 3409 लोगों की मौत हुई थी और 2,728 लोग घायल हुए थे. इस वर्ष दुर्घटनाओं में 6.40 प्रतिशत और मौतों में 4.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. मौतों की संख्या में 141 का इजाफा हुआ है.

बीते वर्षों के आंकड़े भी बताते हैं कि सड़क सुरक्षा के लाख दावों के बाद सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कोई कमी नहीं दिख रही. वर्ष 2023 में सड़क हादसों में 4173 लोगों की मौत हुई, जबकि 2024 में यह संख्या 4114 रही. वर्ष 2025 के जनवरी से नवंबर के बीच 5193 दुर्घटनाओं में 4111 लोगों की जान गई थी. इस वर्ष के पहले नौ महीनों में ही 3550 मौतें दर्ज हो चुकी हैं.

जिलावार आंकड़ों में धनबाद सबसे अधिक प्रभावित रहा. जनवरी से सितंबर 2026 के बीच वहां सड़क हादसों में 268 लोगों की मौत हुई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से 95 अधिक है. हजारीबाग में 247, पलामू में 183, जमशेदपुर में 178 और रामगढ़ में 168 लोगों की जान गई. हालांकि, कुछ जिलों में मौतों की संख्या में कमी भी दर्ज की गई. खूंटी में पिछले वर्ष की तुलना में 31, रांची में 28, सरायकेला में 24 और गिरिडीह में 19 मौतें कम हुईं.

Jharkhand Police की सड़क सुरक्षा रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसों में होने वाली करीब 90 प्रतिशत मौतों में सिर की गंभीर चोट प्रमुख वजह रही है. मृतकों में दोपहिया वाहन चालकों की हिस्सेदारी सबसे अधिक बताई गई है. तेज रफ्तार, बिना हेलमेट वाहन चलाना और शराब पीकर वाहन चलाना हादसों के प्रमुख कारणों में शामिल हैं.

–

एसएनसी/पीएम

Share