Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

पुणे : ‘इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक’ थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन

पुणे : ‘इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक’ थीम के साथ संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन

पुणे, 29 नवंबर . ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत संडे ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन Sunday को हुआ. केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने Maharashtra के पुणे में इस अभियान की अगुवाई की. इस इवेंट में Bollywood Actor जैकी श्रॉफ ने भी हिस्सा लिया.

Union Minister ने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, “आज से दो साल पहले, 250 जगहों पर, संडे ऑन साइकिल करके हमने ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ शुरू किया था. आज मुझे खुशी है कि यह 100वां संस्करण है. पूरे देश में, 40,000 से ज्यादा जगहों पर संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया. पुणे में ही 50 हजार से अधिक युवा संडे ऑन साइकिल से जुड़े. वे पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाने के लिए आए.”

उन्होंने कहा, ”इस 100वें संस्करण की थीम थी ‘इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक’. India ने कॉमनवेल्थ गेम्स की बिड तो जीत ली है, लेकिन Prime Minister मोदी ने 2036 के ओलंपिक का सपना देखा है, उसे साकार करने के लिए India तैयार है. इसलिए आज पूरे देश में आवाज निकली है ‘इंडिया रेडी फॉर ओलंपिक’.”

उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी ने फिट इंडिया मूवमेंट, खेलो इंडिया मूवमेंट, विकसित India के लिए ड्रग-फ्री यूथ का मूवमेंट चलाया. Prime Minister ने पानी बचाओ मूवमेंट चलाया. आज पुणे की धरती से 50,000 से ज्यादा युवाओं ने प्रण लिया है कि हम पीएम मोदी के संकल्प के साथ इस संकल्प को जोड़ रहे हैं, और आने वाले दिनों में हम देश को ‘विकसित भारत’ बनाएंगे.”

Bollywood Actor जैकी श्रॉफ भी ‘संडे ऑन साइकिल’ के सौवें संस्करण में शामिल हुए. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “मैं कोई बड़ा मैसेज नहीं देना चाहता, मेन बात यह है कि ‘जान है तो जहान है’. अगर हेल्थ नहीं है, तो कोई कुछ नहीं कर सकता. सभी युवाओं को अपना ध्यान रखना चाहिए, और हम जैसे सीनियर्स और हमारे से भी सीनियर लोगों को भी अपना ध्यान रखना चाहिए. परिवार को खुश रखना चाहते हैं, तो खुद की तबीयत को एकदम सही रखना होगा. मैं भारतीय खेल प्राधिकरण को सलाम करना चाहता हूं. इस तरह का आयोजन हर Sunday होते रहना चाहिए.”

–

एसएम/एबीएम

Share