लंबा अनुभव होने के बावजूद ‘आईगॉट कर्मयोगी’ से कुछ नया सीख रहे सरकारी कर्मचारी : पीएम मोदी

New Delhi, 29 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने मन की बात के 140वें एपिसोड में उन लाखों Governmentी कर्मचारियों की तारीफ की, जिनमें कुछ नया सीखने का उत्साह दिख रहा है. उन्होंने कहा कि इनमें से कई लोग 20-25 वर्षों से Governmentी सेवा में हैं. इतना लंबा अनुभव होने के बावजूद ये अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए कुछ नया सीखने के लिए भी समय निकाल रहे हैं और इसके लिए वे एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ले रहे हैं. इसका नाम है, आईगॉट कर्मयोगी.
पीएम मोदी ने कहा, “‘आईगॉट कर्मयोगी’ प्लेटफॉर्म पर Governmentी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं.” उन्होंने बताया कि लाखों Governmentी कर्मचारियों ने अनेकों कोर्स पूरे किए हैं. कोई एआई की पढ़ाई कर रहा है, तो कोई इंडियन साइन लैंग्वेज सीख रहा है.
उन्होंने कहा, “एआई और नई टेक्नोलॉजी की पढ़ाई को लेकर हमारे कर्मियों में विशेष उत्साह देख रहा हूं. इससे जुड़े 200 से ज्यादा कोर्स ऐसे हैं, इनसे 3.25 से ज्यादा कोर्स कम्प्लीशन हो चुके हैं.” उन्होंने कहा कि केंद्र Government के साथ-साथ, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारी भी इससे जुड़े हैं. आशा बहनें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, Police के जवान, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी, ये सभी Governmentी व्यवस्था के ऐसे साथी हैं, जिनसे देशवासियों का रोज का संपर्क होता है. जब ये साथी कुछ नया सीखते हैं, आईगॉट कर्मयोगी का कोर्स करके जब ये कर्मयोगी बन जाते हैं, तो इसका लाभ उन तमाम लोगों को भी मिलता है, जिनके बीच ये काम करते हैं. नागरिक देवो भव:, मिशन कर्मयोगी का मूल मंत्र है. देश के लाखों Governmentी कर्मचारियों में सीखने का उत्साह विकसित India की यात्रा में बहुत बड़ी ताकत है.
बता दें कि आईगॉट कर्मयोगी India Government के ‘मिशन कर्मयोगी’ (राष्ट्रीय सिविल सेवा क्षमता निर्माण कार्यक्रम) के तहत Governmentी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म है. इसे ‘कर्मयोगी भारत’ द्वारा संचालित किया जाता है और इसका उद्देश्य ‘नियम-आधारित’ से ‘भूमिका-आधारित’ प्रशिक्षण की ओर बढ़ना है. इस पर कार्यालय प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, आरटीआई और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं. इसे आईगॉट कर्मयोगी वेब पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है.
–
वीकेयू/पीएम


