
सिमडेगा, 20 सितंबर . Jharkhand की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता विमला प्रधान का Sunday को सिमडेगा के बगडांड गांव स्थित पालामाड़ा नदी तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. Police कमांडर के नेतृत्व में 21 जवानों ने पांच राउंड फायरिंग कर उन्हें राजकीय सम्मान दिया. इसके बाद पारिवारिक रीति-रिवाज के अनुसार उनके बड़े पुत्र मनीष मणिकांत प्रधान ने मुखाग्नि दी.
अंतिम संस्कार के दौरान सिमडेगा के उपायुक्त और Police अधीक्षक सहित जिला प्रशासन और Police के कई अधिकारी मौजूद रहे. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और परिजन भी अंतिम विदाई देने पहुंचे. लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. विमला प्रधान का Friday देर शाम रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था.
वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर के बाद सिमडेगा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी. राज्य Government ने Saturday को उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ कराने का निर्देश दिया था. विमला प्रधान सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर दो बार विधायक चुनी गई थीं.
उन्होंने 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी. विधायक के रूप में उन्होंने क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाया और पार्टी संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाई. वह Jharkhand Government में पर्यटन, समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी थीं.
मंत्री के रूप में उनके पास पर्यटन और सामाजिक कल्याण से जुड़े विभागों की जिम्मेदारी रही. विधानसभा में उनकी सक्रियता को देखते हुए वर्ष 2017 में उन्हें ‘उत्कृष्ट विधायक’ सम्मान से नवाजा गया था. यह सम्मान Jharkhand विधानसभा की समिति की ओर से दिया गया था. अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी.
–
एसएनसी/डीकेपी