Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में अब आतंकवाद नहीं, विकास की बात हो रही है: दिलीप घोष

जम्मू कश्मीर में अब आतंकवाद नहीं, विकास की बात हो रही है: दिलीप घोष

जम्मू-कश्मीर में अब आतंकवाद नहीं, विकास की बात हो रही है: दिलीप घोष

न्यूटाउन, 25 अक्टूबर . पश्चिम बंगाल Government के मंत्री दिलीप घोष ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला Pakistan से हाथ मिलाते हैं और India के खिलाफ काम करने का प्रयास करते हैं, इससे कुछ नहीं होने वाला है और जनता को भाजपा पर पूरा विश्वास है.

जम्मू-कश्मीर पर नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब कोई आतंकवादी नहीं बचा है. यह आतंकवाद से मुक्त हो गया है. वहां के लोग आतंकवाद नहीं चाहते. वहां विकास हो रहा है और केंद्र Government इस क्षेत्र को देश के बाकी हिस्सों के साथ जोड़कर इसके विकास के लिए काम कर रही है. वहां के लोग भी खुश हैं. वहां के नेता सिर्फ इस क्षेत्र को अलग रखकर राजनीति करना जानते हैं लेकिन अब इस तरह की राजनीति नहीं चलेगी.

उन्होंने कहा कि Pakistan क्या कर रहा है, इससे हमको कोई मतलब नहीं होना चाहिए. हम कश्मीर को अपने देश का अभिन्न अंग मानते हैं, इसलिए हम लोगों को उस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. जम्मू-कश्मीर में कैसे विकास हो, इस पर हम लोगों को ध्यान लगाना चाहिए.

फारूक अब्दुल्ला पर निशाना साधते हुए दिलीप घोष ने कहा कि वो कभी Pakistan के साथ हाथ मिलाते दिख जाते हैं तो कभी उसके पक्ष में बोलते हुए दिखते हैं. वह केवल Pakistan का डर दिखाने का काम करते हैं. जो परिवर्तन आज हुआ है, वो पहले भी हो सकता था लेकिन उस समय नहीं किया गया. वहां के लोग केवल विकास चाहते हैं जो केवल भाजपा ही कर सकती है, इसलिए लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं.

बता दें कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व Chief Minister फारूक अब्दुल्ला ने उत्तर कश्मीर के बारामूला में एक पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि Pakistan अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कश्मीर का मुद्दा उठाकर वहां के लोगों की आवाज उठा रहा है और उनकी रक्षा कर रहा है.

Actor नसीरुद्दीन शाह के बयान पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि अगर नसीरुद्दीन शाह को ऐसा लगता है, तो उन्हें पहल करनी चाहिए और किसी आंदोलन में शामिल होने की कोशिश करनी चाहिए. उन्हें सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाना चाहिए. उन्हें समझना चाहिए कि देश की जनता क्या चाहती है.

दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय मामले पर दिलीप घोष ने कहा कि देश में अभी भी कई स्थानों पर अलगावादी लोग हैं, जो देश को बांटने और गलतफैमी फैलाने का प्रयास करते रहते हैं. अब देश बहुत आगे बढ़ चुका है, इनके करने से कुछ नहीं होने वाला हैं और देश के लोग जागरूक हैं.

–

एसएके/पीएम

Share