Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

प्रदर्शन की आग में झुलस रहा यूरोप: फ्रांस में कई जगह भड़की हिंसा, इटली-स्‍पेन में सुरक्षा बलों से टकराए प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन की आग में झुलस रहा यूरोप: फ्रांस में कई जगह भड़की हिंसा, इटली स्‍पेन में सुरक्षा बलों से टकराए प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन की आग में झुलस रहा यूरोप: फ्रांस में कई जगह भड़की हिंसा, इटली-स्‍पेन में सुरक्षा बलों से टकराए प्रदर्शनकारी

New Delhi, 25 अक्टूबर . यूरोप के कई देश फ्रांस, इटली, स्‍पेन और अल्‍बान‍िया प्रदर्शन की आग में झुलस रहे हैं. लोग बढ़ती मकान की कीमतों और महंगे जीवनयापन के खर्चों को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं. फ्रांस में बढ़ती महंगाई और स्कूलों की खराब होती स्थिति के खिलाफ शन‍िवार शाम लोग ह‍िंसक हो गए. स्पेन के बार्सिलोना शहर में भी प्रदर्शनकारियों ने लूटपाट कर Governmentी सपत्ति को नुकसान पहुंचाया.‍

समाचार एजेंसी श‍िन्‍हुआ की र‍िपोर्ट के अनुसार, फ्रांस में Saturday को 4,10,000 लोग सड़कों पर उतर आए. इस दौरान 70 हजार Policeकर्मियों की तैनात की गई. लगभग एक हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया.

इटली के मिलान में सैकड़ों सैनिकों को तैनात किया गया. बोलोग्ना में कुछ प्रदर्शनकारियों और Police के बीच टकराव हुआ. स्पेन के मैड्रिड में हजारों सेवानिवृत्त लोगों और अन्य प्रदर्शनकारियों ने मार्च निकाला और सम्मानजनक पेंशन की मांग की. वहीं, अल्बानिया में प्रदर्शनकारियों ने कृषि मंत्रालय के प्रवेश द्वार पर आग लगा दी.

तुर्किए टुडे की र‍िपोर्ट के अनुसार, फ्रांस में बढ़ती महंगाई और स्कूलों की खराब होती स्थिति के खिलाफ Saturday को हुए ज्यादातर शांतिपूर्ण प्रदर्शनों ने रात होते-होते कई शहरों में हिंसक रूप ले लिया. राजधानी पेरिस समेत कई जगहों पर झड़पें हुईं और Police ने करीब 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया. फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि सभी जगह Policeकर्मियों की तैनाती की गई थी, इसके बावजूद कई जगह हालात बिगड़ गए.

पेरिस में मुख्य मार्च के खत्म होने के बाद करीब 500 नकाबपोश युवाओं और Police के बीच टकराव हुआ. हालात काबू में करने के लिए दंगा-रोधी Police ने आंसू गैस और पानी की बौछारों (वॉटर कैनन) का इस्तेमाल किया. यह सब ऐसे समय हुआ है जब पिछले सप्ताह भी देशभर में दंगे और लूटपाट की घटनाएं हुई थीं.

गृह मंत्रालय के मुताबिक, पूरे देश में 289 जगहों पर प्रदर्शन हुए. गृह मंत्री नुनेज ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि अभी सभी आंकड़े पूरी तरह सामने नहीं आए हैं. उन्होंने बताया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. Police और स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

सीबीएस न्‍यूज के मुताब‍िक, स्पेन के बार्सिलोना शहर में हुए एक Government-विरोधी प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की और शहर के केंद्रीय इलाके प्लाजा दे कातालुन्या के आसपास सड़क पर लगी सार्वजनिक संपत्ति में आग लगा दी.

यह विरोध प्रदर्शन लोगों की उन समस्याओं और चिंताओं को दिखाता है, जो बढ़ती महंगाई और आवास से जुड़ी मुश्किलों के कारण सामने आ रही हैं.

–

एवाई/पीएम

Share