Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

वाराणसी : पीएम मोदी ने अरविंद टेक्सटाइल मिल का किया उद्घाटन, एयर शो में शामिल होंगे

वाराणसी : पीएम मोदी ने अरविंद टेक्सटाइल मिल का किया उद्घाटन, एयर शो में शामिल होंगे

वाराणसी, 25 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi Sunday को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. उन्होंने मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां में करीब कई करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अरविंद लिमिटेड की नई टेक्सटाइल इकाई का उद्घाटन किया. इसके बाद Prime Minister नमो घाट पर आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होंगे.

इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी. करीब सात एकड़ क्षेत्र में स्थापित इस इकाई में अंडरगारमेंट्स, टी-शर्ट, शॉर्ट्स और लोअर जैसे परिधानों का उत्पादन किया जाएगा. कंपनी की योजना इन उत्पादों के निर्यात की भी है. Prime Minister ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और महिला कामगारों से बातचीत कर उत्पादन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली.

वाराणसी में एयर शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. नमो घाट के साथ ही आसपास के घाटों पर भी बड़ी संख्या में लोग भारतीय वायुसेना के विमानों के हवाई करतब देखने के लिए जुटे हैं. भोसले घाट और गंगा के दूसरे किनारे रामनगर की ओर भी दर्शकों की भीड़ पहुंच रही है. एयर शो के मद्देनजर घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

नमो घाट और आसपास के क्षेत्रों में जल Police, पीएसी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों और गोताखोरों को तैनात किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के तहत सेना के हेलीकॉप्टर से भी निगरानी रखी जाएगी. Prime Minister के स्वागत के लिए विभिन्न समुदायों के लोग घाटों और निर्धारित स्थानों पर जुटे हैं.

एयर शो स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं. बच्चे प्रस्तुतियां दे रहे हैं, जबकि दर्शक गंगा के ऊपर से गुजरने वाले विमानों को देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं. पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना हुआ है.

Prime Minister के वाराणसी दौरे को देखते हुए यातायात Police ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है. चौकाघाट चौराहे से गोलगड्डा और राजघाट तक ऑटो तथा ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है. सूजाबाद (पड़ाव) से चौकाघाट की ओर ऑटो, ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित की गई है. इसके अलावा राजघाट पुल और सूजाबाद की ओर से सुबह सात बजे से मालवाहक वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है.

–

विकेटी/एएस

Share