Skip to content
Monday, 9 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

जमशेदपुर के सोनारी में असामाजिक तत्वों का उत्पात, सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी 4 गाड़ियों के तोड़े शीशे

जमशेदपुर के सोनारी में असामाजिक तत्वों का उत्पात, सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी 4 गाड़ियों के तोड़े शीशे

रांची, 9 नवंबर . Jharkhand के जमशेदपुर से तोड़फोड़ की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां असामाजिक तत्वों ने सोनारी थाना क्षेत्र में कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया है. बदमाशों ने सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनके शीशे तोड़ दिए हैं. घटना के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश का माहौल है.

इस मामले में पीड़ित वाहन मालिकों ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. यह पूरा मामला सोनारी थाना क्षेत्र का है, जहां 8 नवंबर की रात से 9 नवंबर की सुबह के बीच असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया.

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, सरस्वती मंदिर परिसर में खड़ी चार गाड़ियों को निशाना बनाया गया और उनके शीशे तोड़कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. तोड़फोड़ की इस घटना में सुरेश कुमार साहू की इनोवा कार, राधानारायण प्रसाद की स्विफ्ट कार और मनोज कुमार सिंह की इनोवा कार शामिल हैं, जिनके साथ तोड़फोड़ की गई है.

वाहन मालिकों का आरोप है कि Monday सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच कुछ लोग लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर पहुंचे और परिसर में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. घटना के बाद पीड़ितों ने सोनारी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है.

इसके साथ ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि, अब देखना यह होगा कि Police इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और आखिर मंदिर परिसर में खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह है.

दीपावली के दिन की एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना तमिलनाडु से सामने आई, जहां थेनी जिले में दीपावली समारोह के दौरान नशे में धुत युवकों के एक समूह ने Police के विशेष उपनिरीक्षक (एसएसआई) की पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना Sunday देर रात समाधर्मापुरम इलाके में हुई. Police ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

मृतक Police अधिकारी की पहचान सेंथिल कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, दीपावली समारोह के दौरान सार्वजनिक सड़क पर हुए विवाद के बाद युवकों के समूह ने उन पर हमला कर दिया. हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवकों का एक समूह सड़क पर रास्ता रोककर पटाखे फोड़ रहा था. इस दौरान कुछ युवक रील भी बना रहे थे. इसी गतिविधि को लेकर Police अधिकारी और युवकों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर अधिकारी की पिटाई कर दी.

हमले में गंभीर रूप से घायल सेंथिल कुमार को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन चिकित्सा सुविधा तक पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद Police ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

–

डीके/डीकेपी

Share