छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी के अवसर पर नेताओं ने दीं बधाई और शुभकामनाएं

New Delhi, 7 नवंबर . अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी के अवसर पर नेताओं की ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी गई हैं.
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश के विजय के पर्व ‘रूप चतुर्दशी’ एवं ‘छोटी दीपावली’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! कामना है कि यह पावन अवसर आप सभी के जीवन से समस्त नकारात्मकताओं को दूर कर उत्तम स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि लेकर आए.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी की ओर से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मां लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का संचार हो तथा हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने social media पर लिखा, “छोटी दीपावली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! नरकासुर के अत्याचार से जन-जन को मुक्ति दिलाकर भगवान श्रीकृष्ण ने अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया. प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा से हर परिवार के कष्ट दूर हों, हर घर में सुख-शांति का वास हो और हर जीवन खुशियों के प्रकाश से आलोकित हो.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य की ओर से एक्स पर लिखा गया, “आप सभी देश एवं प्रदेशवासियों को नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पावन पर्व के शुभ अवसर पर आप सभी का जीवन खुशियों के दीपों से आलोकित हो और जीवन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हो.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने social media पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को छोटी दिवाली एवं नरक चतुर्दशी (रूप चौदस) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के जीवन से सभी कष्टों व बुराइयों को दूर करे तथा सुख, शांति और समृद्धि का नया उजाला लेकर आए.”
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने social media पर लिखा, “अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व छोटी दीपावली एवं नरक चतुर्दशी की समस्त देशवासियों और बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनी रहे.”
दिल्ली Government में मंत्री आशीष सूद ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नरक चतुर्दशी एवं छोटी दीपावली के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. प्रार्थना है कि यह पर्व आपके जीवन से अंधकार, नकारात्मकता और कष्टों को दूर कर सुख, शांति एवं समृद्धि का प्रकाश लेकर आए. आप सभी का जीवन खुशियों और उल्लास से जगमगाता रहे. शुभ छोटी दीपावली!”
बिहार Government में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने social media पोस्ट में लिखा, “धन, वैभव, सुख एवं समृद्धि के पावन पर्व छोटी दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. दीपों का यह पावन उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और खुशहाली का नया प्रकाश लेकर आए. मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा से आप सभी के घर-आंगन धन-धान्य, वैभव और सकारात्मक ऊर्जा से सदैव आलोकित रहें. आप सभी का जीवन खुशियों के प्रकाश से जगमगाता रहे.”
–
एसडी/एएस


