Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

चुनाव आयोग को देश के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को नहीं छीनना चाहिएः शशि थरूर

चुनाव आयोग को देश के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को नहीं छीनना चाहिएः शशि थरूर

New Delhi, 1 नवंबर . कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने Sunday को कहा कि ‘इंडिया’ ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए है, न कि किसी Political दल के लिए.

विपक्षी नेता दिल्ली के रामलीला मैदान में मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) के खिलाफ विरोध जताने के लिए इकट्ठा हुए हैं. इस दौरान मीडिया से बातचीत में शशि थरूर ने कहा, “यह पार्टियों की बात नहीं है, यह कांग्रेस की बात नहीं है, यह एक बहुत ही सीधा सा संदेश है कि चुनाव आयोग को India के लोगों के संवैधानिक अधिकारों को नहीं छीनना चाहिए. उन्होंने जो किया, वह पूरी तरह से गलत है, आप 130 मिलियन (13 करोड़) मतदाताओं को सूची से नहीं हटा सकते. यह स्वीकार्य नहीं है, हमें एक बिल्कुल साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “हम देश के लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं.” कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “कांग्रेस एक शांतिप्रिय पार्टी है. संविधान हमने ही बनाया है, इसलिए संविधान की रक्षा करना कांग्रेस का कर्तव्य है.”

Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव ने मतदाताओं की संख्या में कथित कमी को लेकर उत्तर प्रदेश के Chief Minister पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “खुद उत्तर प्रदेश के Chief Minister ने भी मान लिया है कि 1 करोड़ 27 लाख वोट कम हो गए हैं. उन्हें यह बात कब याद आई? जब वह एमएलसी चुनाव हार गए.”

भाजपा के ‘डबल इंजन’ नारे पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “जो लोग ‘डबल इंजन’ की बात करते थे, वे खुद ‘डबल जीरो’ हो गए हैं. वे सिर्फ ‘डबल जीरो’ ही नहीं हुए, बल्कि एक बार हारने के बाद उसे स्वीकार भी नहीं कर पाए.”

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इन लोगों ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत की और दूसरी बार वोटों की गिनती करवाई. डेटा के स्रोत पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा, “और इन सबके बाद, क्या याद रखा जा रहा है कि 1 करोड़ 27 लाख वोट हिंदुओं के नहीं हैं? उन्हें यह बात कहां से पता चली? उन्हें यह डेटा किसने दिया? ऐसा डेटा कोई ऐसी चीज नहीं है जो सड़क पर पड़ी मिल जाए या कोई राह चलता व्यक्ति आपको लाकर दे दे.”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा, “ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा.”

‘इंडिया’ ब्लॉक ने ‘एसआईआर’ प्रक्रिया के विरोध में रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.

–

ओपी/पीएम

Share