Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

गोरखपुर में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद

गोरखपुर में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दो पिस्टल बरामद

Lucknow, 31 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ ने गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कौवाबाग अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और एक कारतूस बरामद किया गया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान Madhya Pradesh में इंदौर के रहने वाले रहने बिट्टू इन्दौरी उर्फ देवेन्द्र सक्सेना के रूप में हुई है. एसटीएफ के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल था और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.

एसटीएफ की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से .32 बोर की दो पिस्टल और .32 बोर का एक कारतूस बरामद हुआ. गिरफ्तारी Saturday शाम करीब 7:15 बजे कौवाबाग अंडरपास के निकट की गई.

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह Madhya Pradesh के बड़वानी जिले के सेंधवा और Haryana के सोनीपत से संचालित हो रहा था. गिरोह के सदस्य पूर्वांचल के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया और महाराजगंज जिलों में सक्रिय थे. स्थानीय लोगों को अपने नेटवर्क में शामिल कर अवैध पिस्टलों की आपूर्ति की जाती थी और प्रत्येक हथियार पर 20 से 30 हजार रुपए तक का मुनाफा कमाया जाता था.

एसटीएफ के अनुसार इससे पहले भी 14-15 सितंबर 2026 को गिरोह के पांच सदस्यों को पांच पिस्टलों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा 5 अक्टूबर 2026 को एक अन्य सदस्य को दो पिस्टलों के साथ पकड़ा गया था.

पूछताछ में देवेन्द्र सक्सेना ने बताया कि वह पहले चार पहिया वाहन चलाता था. एक सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ और वह जेल गया. Madhya Pradesh की सेंधवा जेल में उसकी मुलाकात हथियार तस्करी के आरोपी श्रेयांश यादव से हुई. वहीं से वह इस कारोबार से जुड़ गया.

आरोपी ने बताया कि वह स्थानीय कारीगरों से 15 से 30 हजार रुपए में अवैध हथियार खरीदता था और उन्हें 35 से 40 हजार रुपए में आगे बेच देता था. गोरखपुर तक हथियार पहुंचाने के लिए वह अलग से 10 हजार रुपए वसूलता था.

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पिछले चार से पांच वर्षों से अवैध हथियारों की तस्करी के धंधे में सक्रिय है. उसने बताया कि हाल में गिरोह के कुछ सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पूर्वांचल में उनका नेटवर्क कमजोर पड़ गया था. इसी दौरान रणधीर यादव की मांग पर वह दो पिस्टल लेकर गोरखपुर आया था, जहां एसटीएफ ने उसे दबोच लिया.

एसटीएफ के अनुसार आरोपी के खिलाफ Maharashtra के Mumbai स्थित डीएन नगर थाने में भी आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है.

यह कार्रवाई Police उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण और निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ फील्ड यूनिट गोरखपुर की टीम ने की. अभियान में कैंट थाना Police ने भी सहयोग किया.

गिरफ्तार आरोपी को कैंट थाने में दर्ज मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है. Police मामले की आगे की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है.

–

एएमटी/वीसी

Share