गृह मंत्री अमित शाह की तुलना बिश्नोई से करना पूरी तरह अनुचित : रामदास आठवले

Mumbai , 21 अक्तूबर . शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. दरअसल, संजय राउत ने कहा था कि असली बिश्नोई तो अमित शाह हैं. इस पर आठवले ने इसे पूरी तरह अनुचित बताया है.
से बात करते हुए रामदास अठावले ने कहा, “मेरा मानना है कि ऐसे आरोप लगाना पूरी तरह अनुचित है. अमित शाह देश के गृह मंत्री हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. उनकी तुलना बिश्नोई से करना बिल्कुल गलत है.” उन्होंने कहा कि संजय राउत हमेशा ऐसे ही बयान देते रहते हैं. वे कहते रहते हैं कि ‘जब हमारी Government आएगी’. उन्होंने 2024 में भी यही कहा था और आज भी वही कह रहे हैं.
रामदास आठवले ने कहा, “अगर आप अपनी Government लाना चाहते हैं तो आपको कोशिश करने का पूरा हक है लेकिन सिर्फ धरना-प्रदर्शन और आंदोलन से Government नहीं बदली जा सकती. उद्धव ठाकरे ने सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके के आंदोलन का समर्थन किया है, ठीक है अगर वे उनके आंदोलन का समर्थन करना चाहते हैं.” उन्होंने कहा, “आंदोलन से सत्ता परिवर्तन नहीं होता है क्योंकि यह बांग्लादेश नहीं India है. यहां केवल चुनाव से ही सत्ता परिवर्तन होता है, आंदोलन से नहीं.”
वहीं, Maharashtra में महायुति गठबंधन और Chief Minister पद को लेकर चर्चाओं पर भी रामदास आठवले ने बयान दिया. शिवसेना का कहना है कि पार्टी का विस्तार किया जाएगा और बहुत जल्द एकनाथ शिंदे फिर से सीएम बनेंगे. इस पर आठवले ने कहा कि महायुति में कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा, “अच्छी बात है, हमारे महायुति गठबंधन में कोई विवाद नहीं है. आज देवेंद्र फडणवीस Chief Minister हैं क्योंकि भाजपा ने 132 सीटें जीती हैं जबकि एकनाथ शिंदे की पार्टी ने 57 सीटें जीती हैं.”
रामदास आठवले ने एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ढाई साल तक Chief Minister के रूप में बहुत अच्छा काम किया है. वे एक अच्छे नेता हैं जो ऑटो-रिक्शा चलाने से आगे उठकर शिवसेना के जरिए Chief Minister बने. भाजपा ने उन्हें ढाई साल के लिए Chief Minister पद दिया था.
उन्होंने कहा, “अगर उनकी पार्टी के नेता चाहते हैं कि शिंदे फिर से Chief Minister बनें, तो उनका ऐसा कहना स्वाभाविक है. यह अच्छी बात है कि वे भाजपा से ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे हैं ताकि एकनाथ शिंदे फिर से Chief Minister बन सकें.”
–
वीकेयू/पीएम


