Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

गुवाहाटी गोलीकांड: पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी ढेर, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री और पुलिस का जताया आभार

गुवाहाटी गोलीकांड: Police मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी ढेर, पीड़ित परिवार ने Chief Minister  और Police का जताया आभार

गुवाहाटी, 4 नवंबर . असम के चर्चित गुवाहाटी होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी को Police ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने Police हिरासत से भागने की कोशिश की थी और इसी दौरान वह मुठभेड़ में मारा गया. आरोपी के एनकाउंटर के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने Chief Minister और राज्य Police का आभार व्यक्त किया है.

अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी को गुवाहाटी से शिवसागर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश करते हुए Police टीम पर हमला कर दिया. Police टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

34 वर्षीय घनाकांत गोगोई को गुवाहाटी के लचित नगर इलाके में स्थित होटल बिलास इन में गोलीबारी के कुछ घंटों बाद 26 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. Police के अनुसार, गोलीबारी होटल के पट्टे के समझौते को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी. संपत्ति संबंधी विवाद को सुलझाने के लिए आयोजित बैठक से पहले यह असहमति कथित तौर पर बढ़ गई थी.

इसके बाद मुख्य आरोपी गोगोई ने फायरिंग करते हुए छह लोगों को हत्या कर दी. मृतकों में होटल मालकिन हेलेना भराली और भाई भूदेव भराली समेत परिवार के 5 सदस्य और एक अन्य व्यक्ति शामिल था.

मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद भूदेव भराली के बेटी अंकित भराली ने प्रतिक्रिया दी. Wednesday सुबह उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा और असम Police प्रशासन का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया. बेटी अंकित भराली ने कहा कि आज न्याय मिला है. भगवान ने न्याय किया है. Police ने रात में उसका एनकाउंटर किया. जिस तरह बिना किसी दोष के मेरे परिवार की हत्या की गई है, ऐसे ही आरोपी को सजा मिली है. हम सभी का धन्यवाद करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, “मैं Chief Minister और उन सभी लोगों को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने हमें न्याय दिलाने के लिए प्रयास किए. उन्होंने हर संभव कोशिश की और सभी जरूरी कदम उठाए. हम सच में उनके आभारी हैं.” अंकित भराली ने कहा कि यह बात मायने रखती है कि हमें न्याय मिला है और आरोपी को मौत के बदले मौत मिली है.

–

डीसीएच/

Share