Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

टीएमसी दफ्तर से मिले 1.02 करोड़ रुपये पुलिस ने रखवाए : अभिषेक बनर्जी

टीएमसी दफ्तर से मिले 1.02 करोड़ रुपये Police ने रखवाए : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 5 नवंबर . पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में Police ने सरिशा स्थित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक पार्टी कार्यालय से 1 करोड़ 2 लाख 79 हजार रुपए बरामद किए. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी (ममता गुट) के महासचिव महासचिव और Lok Sabha सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया है कि यह रकम वास्तव में Police ने वहां रखी थी.

डायमंड हार्बर Police ने दावा किया है कि अभिषेक बनर्जी के सहयोगी सुमित रॉय से पूछताछ के दौरान सरिशा पार्टी कार्यालय में भारी मात्रा में कैश होने की जानकारी मिली. सुमित रॉय अभी Police हिरासत में हैं. कालीतला-अशुती Police स्टेशन में मिट्टी चोरी के एक करोड़ों रुपए के मामले में केस दर्ज है.

हालांकि Police के इन दावों को खारिज करते हुए बनर्जी ने Wednesday देर रात social media पर एक पोस्ट किया. उन्होंने दावा किया कि उक्त पार्टी कार्यालय में जानबूझकर नगदी रखी गई थी. छह महीने पहले भारतीय जनता पार्टी समर्थित गुंडों ने इस कार्यालय में तोड़फोड़ की थी.

डायमंड हार्बर के सांसद ने एक्स पर लिखा, “छह महीने पहले भाजपा के गुंडों द्वारा तोड़ी गई जगह (Police जांच के तहत अपराध स्थल) पर जानबूझकर फर्जी और मनगढ़ंत सबूत रखना, न्याय को बाधित करने, जांच में हेरफेर करने और कानूनी तंत्र का दुरुपयोग करने की एक बेशर्म कोशिश है.”

अभिषेक बनर्जी ने अपने social media पोस्ट में चेतावनी दी कि जिन्होंने उस जगह पर नगदी रखवाई है. अंततः जवाबदेह ठहराया जाएगा. इस खतरनाक साजिश को रचने वालों और उनके इशारे पर काम करने वालों के लिए यह एक साफ चेतावनी है. आप हर तरह की जालसाजी, हेरफेर और सत्ता के दुरुपयोग के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे.”

उन्होंने Police प्रशासन को भी चेतावनी दी कि वे Political संरक्षण और अपने आधिकारिक पद या Police शक्तियों के दुरुपयोग को कानूनी कार्रवाई से बचने का जरिया न समझें.

बनर्जी ने कहा, “कानून इसमें शामिल हर व्यक्ति तक पहुंचेगा, चाहे उसका ओहदा, पद या Political जुड़ाव कुछ भी हो. कानून की पूरी सख्ती का सामना करने के लिए तैयार रहें. इसमें कोई समझौता नहीं होगा, कोई पीछे हटने की गुंजाइश नहीं होगी और कानूनी जवाबदेही से कोई बच नहीं पाएगा.”

Monday को डायमंड हार्बर Police जिले ने पुष्टि की कि जिस पार्टी कार्यालय से नदी बरामद हुई, वह तृणमूल कांग्रेस का है, हालांकि Police ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस कार्यालय को चलाने के लिए असल में कौन जिम्मेदार था.

अभी यह साफ नहीं है कि इतनी बड़ी रकम तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में क्यों रखी गई थी और यह कहां से आई. Police इस पैसे के स्रोत के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. हालांकि Police की शुरुआती जांच में पता चला है कि इसका संबंध कालीतला-अशुती Police स्टेशन में दर्ज मिट्टी चोरी के मामले से है.

–

ओपी/वीसी

Share