देवास में रिहायशी मकान से 8 लाख रुपए से अधिक के पटाखे जब्त, मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

देवास, 5 नवंबर . दीपावली के त्योहार से पहले पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ Madhya Pradesh Police ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी कड़ी में Wednesday रात नाहर दरवाजा थाना Police ने चंद्रतारा कॉलोनी में एक मकान पर छापेमारी कर लाखों रुपए के पटाखे जब्त किए. Police ने मौके से करीब 8 लाख रुपए से अधिक कीमत के पटाखों का भारी स्टॉक बरामद किया है. इनमें लगभग 70 अलग-अलग प्रकार की वैरायटी के पटाखे शामिल हैं. Police ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Police को सूचना मिली थी कि चंद्रतारा कॉलोनी के एक रिहायशी मकान में बिना अनुमति के बड़ी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया है. यहां से पटाखों की बिक्री भी की जा रही है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए नाहर दरवाजा थाना Police की टीम ने Wednesday रात संबंधित मकान पर दबिश दी.
Police की यह कार्रवाई रात को हुई. तलाशी के दौरान मकान के एक कमरे में पटाखों का भारी स्टॉक छिपाकर रखा हुआ मिला. Police ने जब पटाखों की जांच और गिनती की तो वहां करीब 70 अलग-अलग वैरायटी के पटाखे बरामद हुए. जब्त किए गए पटाखों की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई चंद्रतारा कॉलोनी निवासी रजत अग्रवाल के निजी मकान पर की गई. आरोप है कि रजत अग्रवाल अपने मकान में बिना वैध अनुमति के पटाखों का भंडारण कर रहा था और वहां से उनकी बिक्री भी की जा रही थी. रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिलने से आसपास के क्षेत्र में भी हलचल मच गई.
नाहर दरवाजा थाना प्रभारी आलोक सोनी ने बताया कि Police को मकान में अवैध रूप से पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और पूरा स्टॉक अपने कब्जे में ले लिया. आरोपी रजत अग्रवाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. Police मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ Police का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए Police ने लोगों से भी अवैध रूप से पटाखों का कारोबार करने वालों की सूचना देने की अपील की है.
–
एसएके/वीसी


