Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत और कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत और कई लोगों के दबे होने की आशंका

New Delhi, 5 नवंबर . दिल्ली के चावड़ी बाजार में Thursday को निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिर गई. हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. दिल्ली Police के मुताबिक, इस घटना में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और एक घायल हालत में शख्स निकाला गया है. कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.

बचाव कार्य में लगे अधिकारियों के अनुसार, चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास ‘गली सितारा’ में इमारत गिरने की सूचना सुबह 9:50 बजे मिली. इसके तुरंत बाद दमकल विभाग की छह गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं. फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है.

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “मुझे सुबह करीब 9:30 बजे पता चला कि हमारे घर के बगल वाली इमारत गिर गई है. मेरे परिवार वालों ने मुझे फोन किया, इसलिए मैं अपना काम छोड़कर यहां आ गया, ताकि देख सकूं कि क्या हुआ है. मलबे के नीचे कई लोग दबे हुए थे. वहां तीन मजदूर काम कर रहे थे और वे भी मलबे में फंस गए. नई इमारत का निर्माण कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ था.”

स्थानीय महिला ने बताया, “बहुत तेज और जोरदार धमाके जैसी आवाज आई. हम डर गए और तुरंत घर के सभी लोगों से बाहर आने को कहा. जब हम बाहर निकले तो हमने Policeकर्मियों को देखा और चारों तरफ काफी मलबा बिखरा हुआ था. पूरी सड़क बंद थी.”

पूर्व मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने हादसे को लेकर Government और नगर निगम को घेरा है. सौरभ ने एक्स पर पोस्ट किया, “चावड़ी बाजार-चांदनी चौक में एक और 3 मंजिला इमारत ढह गई. मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. रेखा गुप्ता की Government और एमसीडी ने दिल्ली की सभी इमारतों का कई बार सेफ्टी ऑडिट कराया, फिर भी इमारतें ढह रही हैं. क्यों?”

उन्होंने कहा, “बार-बार सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए गए, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय कई विभागों ने बार-बार रिश्वत ली. यही वजह है कि हर महीने इमारतें ढह रही हैं. पहले सिर्फ दिल्ली Police और एमसीडी रिश्वत लेते थे, लेकिन रेखा गुप्ता की Government आने के बाद फायर डिपार्टमेंट और एसडीएम (जो उनके अधीन रेवेन्यू डिपार्टमेंट में आते हैं) ने भी इमारतों से रिश्वत लेना शुरू कर दिया.”

आप नेता ने कहा, “जो लोग रिश्वत देने से मना करते हैं, एमसीडी उनकी इमारतों को सील कर देती है. इससे पता चलता है कि नियमों को अपनी मर्जी से लागू किया जा रहा है. हैरानी की बात यह है कि जीके 2 मार्केट में एक ही वार्ड के दो जिम सील कर दिए गए, जबकि उसी साउथ जोन में बाकी जिम और कमर्शियल इमारतें अभी खुली हुई हैं.”

–

ओपी/वीसी

Share