Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

अलीगढ़ के लुधियाना वूलन मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

अलीगढ़, 6 नवंबर . उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में धनतेरस के दिन Friday को आग लगने की घटना सामने आई. रामघाट रोड स्थित लुधियाना वूलन मार्केट में सुबह करीब 9:30 बजे आग लग गई.

आग लगते ही बाजार में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक करोड़ों का नुकसान हो गया.

बड़े जवां के रहने वाले पीड़ित दुकानदार रूपेश कुमार ने बताया कि इस घटना में लगभग 2.5 करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. आग लगने के समय कई दुकानदार मार्केट के अंदर सो रहे थे. एक युवक ने आग देखकर आवाज लगाई. जब तक लोग उठे, लपटें इतनी फैल चुकी थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया.

रूपेश कुमार ने बताया कि वे दस साल से यहां गर्म कपड़ों का मार्केट लगा रहे हैं. इस बार करीब ढाई करोड़ रुपए का माल लेकर आए थे. आग में उनका सारा माल जल गया. रूपेश ने आरोप लगाया कि किसी ने मार्केट के एक कोने की तरफ कुछ फेंका और वहीं से आग भड़की. आग लगने की वजह और कुल नुकसान पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया, “लुधियाना वूलन मार्केट में लगी इस आग से कई दुकानें पूरी तरह जल गईं. हमने दमकल गाड़ियां तैनात कीं और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.”

वहीं, दिल्ली के गफ्फार मार्केट में भी Friday तड़के मोबाइल एक्सेसरीज की एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग की सभी मंजिलों तक फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए लगभग 20-25 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं.

दिल्ली Police के अनुसार, करोल बाग Police स्टेशन को रात 1:28 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें ‘चैन वाली गली’ की एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना दी गई थी.

–

ओपी/एबीएम

Share