Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

दिल्ली गफ्फार मार्केट कमर्शियल बिल्डिंग में आग, 20-25 दमकल गाड़ियां मौके पर की गईं तैनात (लीड)

दिल्ली गफ्फार मार्केट कमर्शियल बिल्डिंग में आग, 20 25 दमकल गाड़ियां मौके पर की गईं तैनात (लीड)

दिल्ली गफ्फार मार्केट कमर्शियल बिल्डिंग में आग, 20-25 दमकल गाड़ियां मौके पर की गईं तैनात (लीड)

New Delhi, 6 नवंबर . दिल्ली के गफ्फार मार्केट में Friday तड़के मोबाइल एक्सेसरीज की एक दुकान में भीषण आग लग गई. आग चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग की सभी मंजिलों तक फैल गई. आग पर काबू पाने के लिए लगभग 20-25 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं.

अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

दिल्ली Police के अनुसार, करोल बाग Police स्टेशन को रात 1:28 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें ‘चैन वाली गली’ की एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना दी गई थी.

Police स्टेशन के नाइट स्टाफ और स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि गफ्फार मार्केट के पुरी प्लाजा में दुकान नंबर 13/21 में आग लगी हुई है.

यह चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग है, जहां मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार होता है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग ग्राउंड फ्लोर की एक दुकान से शुरू हुई, जहां मोबाइल की बैटरियां रखी हुई थीं. इसके बाद आग बिल्डिंग की सभी मंजिलों तक फैल गई.

आपातकालीन टीमों ने आग बुझाने और राहत कार्य शुरू किया. मौके पर लगभग 20-25 दमकल गाड़ियां, तीन सीएटी एम्बुलेंस और दो पीसीआर गाड़ियां तैनात की गईं.

Police ने बताया कि अभी तक किसी की जान जाने या घायल होने की कोई खबर नहीं है, नुकसान केवल संपत्ति का हुआ है.

प्रथम दृष्टया, आग लगने का संभावित कारण बैटरियों का ओवरहीट होना या ओवरचार्ज होना लग रहा है, हालांकि सटीक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है.

यह घटना दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया में एक जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

–

वीकेयू/एएस

Share