Skip to content
Friday, 16 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘गुरु-शिष्य की परंपरा को कलंकित करने वाली घटना’, बिमोल अकोइजम के खिलाफ भाजपा की महिला सांसदों का हमला

‘गुरु-शिष्य की परंपरा को कलंकित करने वाली घटना’, बिमोल अकोइजम के खिलाफ भाजपा की महिला सांसदों का हमला

New Delhi, 15 अक्टूबर . जेएनयू यौन उत्पीड़न केस में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है. बीते दिनों इस मामले को लेकर भाजपा की महिला सांसदों ने Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात की थी. Thursday को पार्टी मुख्यालय में भाजपा की महिला सांसदों की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई.

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए New Delhi से BJP MP बांसुरी स्वराज ने कहा, “नवरात्रि चल रही है और हम सबको पता है कि कन्या पूजन का क्या महत्व होता है? दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस का हाथ सदैव महिलाओं के शोषणकर्ताओं के ऊपर ही रहता है. नवदुर्गा की अवहेलना करने वाले कांग्रेस पार्टी के सांसद बिमोल अकोइजम ने 11 छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार किया. कमेटी की जांच में सच्चाई की पुष्टि हुई. इसीलिए 9 अक्टूबर को बिमोल अकोइजम को जेएनयू की नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया.”

बांसुरी स्वराज ने कहा, “इस मामले पर राहुल गांधी की आवाज बंद हो गई है. कांग्रेस सिद्धांतों की नहीं सहूलियत की राजनीति करती है. कांग्रेस का नारीवाद हैशटैग से जरूर होता है लेकिन जवाबदेही के दहलीज पर आकर उसकी बलि चढ़ जाती है. हमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रूप कुमारी चौधरी की अध्यक्षता में हम सभी Thursday को Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला के यहां गए. बांसुरी स्वराज ने आगे कहा, “Lok Sabha अध्यक्ष से हम लोगों की बहुत ही सार्थक चर्चा हुई.”

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा, “पिछले दिनों जेएनयू में हुई घटना शर्मसार करने वाली थी. जेएनयू के प्रोफेसर और मणिपुर से कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम ने जिस तरह से 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार किया था, यह घटना भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य की परंपरा को कलंकित करने वाली घटना है. हमारे इतिहास में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने नहीं आई थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उन पीड़िताओं के लिए क्यों लड़ने के लिए नहीं आ रहे हैं? प्रियंका गांधी क्यों चुपचाप बैठी हैं?”

रूप कुमारी चौधरी ने कहा, “आंतरिक रिपोर्ट में बिमोल अकोइजम को दोषी पाया गया और बर्खास्त किया गया है. उसके बाद भी राहुल गांधी ने उन बेटियों के पक्ष में एक शब्द भी नहीं बोला बल्कि संरक्षण दिया हुआ है. उन बेटियों ने बड़ी हिम्मत के साथ शिकायत की. उनके साथ कुछ भी हो सकता है, ऐसे में उनकी सुरक्षा की भी हमें चिंता है. उन बेटियों के साथ न्याय हो, सम्मान मिले और उनको सुरक्षा मिले. इसके लिए हमारी ओर से सड़क पर आंदोलन किया गया.”

–

एसडी/पीएम

Share