Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

गुजरात स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत हजारों युवाओं को मिली प्रोफेशनल ट्रेनिंग, बढ़े रोजगार के अवसर

Gujarat स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत हजारों युवाओं को मिली प्रोफेशनल ट्रेनिंग, बढ़े रोजगार के अवसर

Ahmedabad, 26 नवंबर . Gujarat Government राज्य के युवाओं को उद्योग आधारित स्किल ट्रेनिंग प्रदान कर उन्हें स्थानीय रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है. इन्हीं योजनाओं में ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ और लाइव स्कीम यानी लोकल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वोकेशन एजुकेशन स्कीम शामिल हैं.

इन योजनाओं के अंतर्गत उद्योगों को प्रशिक्षण भागीदार बना कर जहां युवाओं को इंडस्ट्री की जरूरत के मुताबिक निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है, वहीं हेल्थकेयर, आईटी, ग्राफिक डिजाइनिंग, फैशन डिजाइनिंग, मेकअप आर्टिस्ट, कैपिटल गुड्स और एग्रीकल्चर जैसे कई सेक्टरों में उनके लिए रोजगार के बेहतर मौके सुनिश्चित किए जा रहे हैं.

प्रशिक्षु जयदीप पटेल ने बताया कि मैं Gujarat स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत ‘संकल्प स्कीम’ के अंतर्गत यहां ग्राफिक डिजाइनिंग सीख रहा हूं. इसमें ग्राफिक डिजाइनिंग का कुल 4 महीने का कोर्स होता है, जिसमें मैं पिछले एक महीने से सीख रहा हूं. यहां अलग-अलग तरह के सॉफ्टवेयर जैसे कि एडोब इलस्ट्रेटर और यूआई/यूएक्स आदि एक-एक करके सिखाए जा रहे हैं.

वहीं, प्रशिक्षु आयुषी पटेल ने कहा कि मैं Gujarat स्किल डेवलपमेंट में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हूं. यहां हमें बेसिक ज्ञान दिया जाता है, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों तरह की जानकारी शामिल है.

प्रशिक्षु मयूर दर्जी ने बताया कि मेरी साइनेज लाइन है और मुझे अपना बिजनेस करना है, इसलिए मैं यहां ग्राफिक डिजाइनिंग सीख रहा हूं. इसके लिए मुझे पहले डिजाइन की जरूरत पड़ती है, जो लोग नए हैं और जिनके पास कोर्स करने के लिए पैसे नहीं हैं, क्योंकि अभी ग्राफिक्स की फीस काफी ज्यादा होती है, वे लोग यहां आकर यह कोर्स कर सकते हैं.

लाइव स्कीम के तहत युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान इंसेंटिव के तौर पर डीबीटी के जरिए मिनिमम वेज का 50 परसेंट तक स्टाइपेंड भी दिया जा रहा है. इन योजनाओं के जरिए न केवल स्थानीय उद्योगों, जीआईडीसी इकाइयों और Governmentी आईटीआई के सहयोग से युवाओं की प्रतिभा को तराशा जा रहा है, बल्कि प्लेसमेंट में भी उनकी मदद की जा रही है.

जीएसडीएम ट्रेनिंग सेंटर के संचालक प्रकाश साधु ने बताया कि Gujarat स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत ‘संकल्प स्कीम’ के अंतर्गत हमने एक सेंटर शुरू किया है. इसमें हम ग्राफिक डिजाइन, social media एग्जीक्यूटिव, मेकअप आर्टिस्ट और फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स चला रहे हैं. लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खासकर बहनों को ध्यान में रखकर हमने ये कोर्स चुने हैं ताकि वे यहां से प्रैक्टिकल नॉलेज लेकर मार्केट में एक अच्छी नौकरी हासिल कर सकें.

जाहिर है कि Gujarat स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत चलाए जा रहे नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क यानी एनएसक्‍यूएफ लेवल के शॉर्ट-टर्म कोर्सेज में राज्य के Governmentी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 18,112 कैंडिडेट्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. वहीं ‘प्रोजेक्ट संकल्प’ के तहत 7,152 युवाओं को और ‘लाइव’ स्कीम के अंतर्गत 5,118 कैंडिडेट्स को प्रोफेशनल कोर्सेज की ट्रेनिंग दी गई है यानी कुल 30 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स को बेहतर रोजगार के लिए इंडस्ट्री-रेडी बनाया गया है, जो आज समाज और राज्य के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

–

एएसएच/वीसी

Share