गणेश चतुर्थी पर न्यूयॉर्क पहुंचीं अमीषा पटेल, बोलीं-परंपरा को जिंदा देखकर गर्व हुआ

Mumbai , 21 सितंबर . India समेत कई देशों में गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है. हाल ही में Actress अमीषा पटेल को न्यूयॉर्क में गणेश उत्सव के कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होने का मौका मिला था, जहां उन्होंने अमेरिका में भारतीय समुदाय के साथ त्योहार मनाया.

Actress ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह यूएस में भगवान गणेश का पूजन करती नजर आ रही हैं और समारोह में शामिल होते हुए भी दिख रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस ने समारोह में शामिल होने पर खुशी और सम्मान बताया.

अमीषा ने घर से दूर रहकर भी भारतीय परंपराओं और संस्कृति को जिंदा रखने के लिए समुदाय की तारीफ भी की. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “न्यूयॉर्क – गणेश उत्सव 2026 में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होकर खुशी हुई. अमेरिका में हमारी इंडियन कम्युनिटी को इतने शानदार तरीके से हमारे सभी त्योहार मनाते हुए और इंडिया से इतनी दूर रहते हुए भी हमारी परंपराओं और संस्कृति को जिंदा रखते हुए देखकर गर्व हो रहा है. जय गणेश.”

अमीषा की बात करें तो, उन्होंने 2000 में रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से एक्टिंग में डेब्यू किया था, जो एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस थी. इसके बाद उन्हें ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘हमराज’, ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘भूल भुलैया’ और ‘रेस 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा गया.

अमीषा ने 2023 में सीक्वल ‘गदर 2’ में अपना रोल दोहराकर अपने करियर में वापसी की, जो उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रिलीज बनी. फिल्म 1971 के भारत-Pakistan युद्ध के समय की है. सनी देओल का आइकॉनिक कैरेक्टर तारा सिंह अपने कैद बेटे जीते को बचाने के लिए Pakistan लौटता है.

उन्हें आखिरी बार 2024 में आकाशादित्य लामा द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म तौबा तेरा जलवा में देखा गया था. यह फिल्म उत्तर प्रदेश के एक सेल्फ-ऑब्सेस्ड और पावरफुल रियल एस्टेट टाइकून रोमी त्यागी की कहानी है, जो भगवान के अलावा किसी से नहीं डरता.

एनएस/पीएम

Leave a Comment