
Mumbai , 14 सितंबर . गणेश चतुर्थी के अवसर पर Mumbai के महापौर आवास में करीब साढ़े चार साल बाद गणपति बप्पा की स्थापना की गई. इस मौके पर बीएमसी की मेयर रितु तावड़े ने खुशी जताते हुए कहा कि सुबह छह बजे पूजा शुरू हुई और महापौर आवास पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला.
से बातचीत में मेयर रितु तावड़े ने कहा कि उन्होंने गणपति बप्पा से प्रार्थना की है कि Mumbai के सभी लोगों को स्वस्थ और सुरक्षित रखें. Mumbai के लोग बहुत मजबूत हैं और हर संकट का सामना करने के साथ-साथ समस्याओं को दूर करने का जज्बा भी रखते हैं. Mumbai में गणेश उत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह है और शहर के अलग-अलग घरों में बप्पा का आगमन हुआ है. महापौर आवास पर भी विधि-विधान से गणपति पूजा की गई, जिससे वहां का माहौल भक्तिमय बना हुआ है.
गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियों को लेकर मेयर ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले Mumbai की विभिन्न चौपाटियों, प्राकृतिक जल निकायों और कृत्रिम विसर्जन तालाबों का निरीक्षण किया था. उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इन स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
रितु तावड़े के मुताबिक, हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में बीएमसी ने Mumbai में 358 कृत्रिम विसर्जन तालाब तैयार किए हैं. उन्होंने बताया कि निर्देश के अनुसार 6 फीट से कम ऊंचाई वाली गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया जाना है.
मेयर ने Mumbai वासियों से अपील करते हुए कहा कि गणेश उत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के साथ-साथ विसर्जन व्यवस्था में भी बीएमसी का सहयोग करें. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से अपना त्योहार मनाएं.
मेयर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा को मेयर आवास पर अत्यंत भक्तिपूर्ण और आनंदमय माहौल में स्थापित किया गया. हमारे प्रिय बप्पा के आगमन से नई ऊर्जा, सकारात्मकता और शुभता का संचार हुआ है. हमारे आराध्य देव, प्रिय बप्पा की कृपा-दृष्टि पूरे Mumbai शहर और यहां के सभी नागरिकों पर सदैव बनी रहे. उनके श्रीचरणों में मेरी यही विनम्र प्रार्थना है कि सभी नागरिकों को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली प्राप्त हो. Maharashtra के राज्य-उत्सव ‘श्री गणेशोत्सव’ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं.
–
डीकेएम/पीएम