
Mumbai , 15 सितंबर . दिवंगत Actor सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में सीबीआई द्वारा First Information Report दर्ज किए जाने के बाद Maharashtra की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. इस मामले में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने इसे बालासाहेब ठाकरे के परिवार को बदनाम करने की Political साजिश करार दिया है, वहीं भाजपा और जेडीयू नेताओं ने कहा है कि जांच से सच सामने आएगा.
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, “हाई कोर्ट ने साफ आदेश दिया था कि जो परिवार वाले कोर्ट गए थे, खासकर लड़की के पिता, उनसे कहा गया था कि जब तक किसी के खिलाफ आरोप साबित नहीं हो जाते, तब तक उन्हें आरोपी नहीं माना जाएगा. उनके नाम First Information Report में शामिल नहीं किए जाएंगे. लेकिन, दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री Maharashtra आए थे और उनके साथ एक और नेता भी थे. वे दोनों आधे से एक घंटे तक एक ही कार में साथ रहे. उसके बाद, ये सभी नाम 16 पन्नों की First Information Report में शामिल कर लिए गए.”
राउत ने आगे कहा, “यह बालासाहेब ठाकरे के परिवार, जो Maharashtra का सबसे लोकप्रिय Political परिवार है, को बदनाम करने की एक Political साजिश है. लेकिन, हम लड़ेंगे और हमारी लड़ाई जारी रहेगी. हम दिखाएंगे कि Maharashtra और हमारे खिलाफ किस तरह की साजिश रची गई थी.”
वहीं, Maharashtra Government में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “दिशा सालियान का मामला कोर्ट में है और सीबीआई इसकी जांच कर रही है. मेरे लिए इस बारे में ज्यादा कुछ कहना ठीक नहीं होगा.”
दूसरी ओर, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने सीबीआई जांच का स्वागत किया. Patna में उन्होंने कहा, “कई नाम चर्चा में रहे हैं, जिनमें प्रभावशाली Political परिवारों, फिल्मी हस्तियों और Police अधिकारियों से जुड़े लोग शामिल हैं. दिशा सालियान के पिता ने बार-बार मांग की थी कि First Information Report दर्ज की जाए और मामले की गंभीरता से जांच हो. अब, जब सीबीआई की जांच उस दिशा में आगे बढ़ रही है, तो उम्मीद है कि सच सामने आएगा.”
–
पीआईएम/एबीएम