Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

क्रिकेट से राजनीति तक, युजवेंद्र चहल को भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में मिला ये पद

क्रिकेट से राजनीति तक, युजवेंद्र चहल को भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में मिला ये पद

New Delhi, 21 नवंबर . भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. Saturday को भाजपा ने दिग्गज स्पिनर को पार्टी की राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी में स्पेशल इनवाइटी बनाया है. यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्त की गई, जिन्हें तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया.

भाजपा ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं. असम के जोगेन मोहन, Odisha की ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश के संगम लाल गुप्ता और संगीता बलवंत बिंद, Maharashtra के बबनराव राजी चौधरी, दिल्ली के सत प्रकाश राणा और बिहार के डॉ. अर्जुन सहनी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.

इसके अलावा, राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दिल्ली से राजेन्द्र यादव, कर्नाटक से प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ से ललित गंगराकार को जिम्मेदारी दी गई है. राष्ट्रीय मंत्री के रूप में Gujarat से दशरथजी ठाकोर, तमिलनाडु से टी. भरथराजन, Jharkhand से संजीव कुमार (बबलू भगत), Haryana से सरिता जांघड़, तेलंगाना से कडंगी रमेश, Madhya Pradesh से वैभव पंवार और बिहार से भीम कुमार साहू नियुक्त किए गए हैं.

उत्तर प्रदेश के राधेश्याम यादव को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, दिल्ली के संजय कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और दिल्ली के डॉ. अरुण यादव को राष्ट्रीय सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है. बिहार के अजय गुप्ता को मीडिया संयोजक, दिल्ली के परीक्षित डागर को social media संयोजक और Madhya Pradesh के प्रदीप माहौर सोनी को social media सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

नीति एवं शोध संयोजक के रूप में दिल्ली के प्रो. पंकज चौधरी नियुक्त किए गए हैं, जबकि Odisha के आशुतोष बेहेरा और उत्तर प्रदेश के राहुल यादव को नीति एवं शोध सह-संयोजक बनाया गया है.

भाजपा ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं. इस दौरान राष्ट्रीय कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है. इन नियुक्तियों में Odisha से प्रो. अद्वैत चरण नायक, दिल्ली से युजवेंद्र सिंह चहल और उत्तर प्रदेश से एडवोकेट सीमा समृद्धि कुशवाहा को राष्ट्रीय कार्यसमिति का विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है.

India की तरफ से 72 वनडे और 80 टी20 मैच खेल चुके चहल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 217 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा, फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 49 मुकाबलों में उन्होंने 148 विकेट झटके हैं. चहल के नाम 151 लिस्ट-ए मुकाबलों में 240 विकेट दर्ज हैं. आईपीएल में Mumbai इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स Bengaluru, Rajasthan रॉयल्स और पंजाब किंग्स की तरफ से खेल चुके चहल ने 188 मुकाबलों में 23.24 की औसत के साथ 233 विकेट निकाले हैं. चहल आखिरी बार भारतीय टीम की तरफ से अगस्त 2023 में मैदान पर उतरे थे.

–

आरएसजी/वीसी

Share