Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

पाकिस्तान: ईशनिंदा मामले में मौत की सजा मिलने के बाद महिला अपने बच्चों से अलग

Pakistan: ईशनिंदा मामले में मौत की सजा मिलने के बाद महिला अपने बच्चों से अलग

इस्लामाबाद, 22 नवंबर . Pakistan में एक ईसाई महिला को ईशनिंदा का आरोपी ठहराया गया है. एक मुस्लिम व्यक्ति की शिकायत पर, Pakistan की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) की अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई है. लंबे समय से कैद में रहने के कारण, वह अपने बच्चों से अलग हो गई है.

‘पीजे मीडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 40 वर्षीय किरण नाम की इस महिला को 2021 में गिरफ्तार किया गया था. एक मुस्लिम व्यक्ति, शिराज अहमद फारूकी ने उस पर आरोप लगाया था कि उसने व्हाट्सएप ग्रुप में ईशनिंदा से जुड़ी सामग्री साझा की है.

इसके बाद, इस्लामाबाद के साइबर क्राइम रिपोर्टिंग सेंटर में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

29 जुलाई 2021 को, एफआईए साइबर क्राइम विंग के हथियारबंद अधिकारियों ने Pakistanी राजधानी में किरण के घर पर छापा मारा. उन्होंने किरण और उसके दो सबसे छोटे बेटों (उस समय उनकी उम्र 10 और 12 साल थी) को गिरफ्तार कर लिया. उन पर देश के ईशनिंदा कानूनों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था. किरण से चार दिनों तक पूछताछ की गई.

मीडिया से बात करते हुए, महिला के पति ने आरोप लगाया कि एजेंसी ने उनके परिवार को परेशान किया है.

उन्होंने बताया, “उन्होंने मेरे परिवार को परेशान किया और हमारे टेलीफोन, कंप्यूटर और अन्य कीमती सामान अपने कब्जे में ले लिए. हथियारों से लैस Police ने हमें हिदायत दी कि हम अपनी जगह से न हिलें और अपने हाथ ऊपर रखें. उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना या गिरफ्तारी वारंट के शगुफ्ता और मेरे दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया. वे मेरी पत्नी और बेटों को Police स्टेशन ले गए शगुफ्ता पर Pakistan के ईशनिंदा कानूनों की धारा 295-ए और 295-बी के तहत आरोप लगाए, लेकिन बाद में मेरे बेटों को छोड़ दिया.

18 सितंबर 2024 को, इस्लामाबाद में फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) की अदालत ने किरण को दोषी पाया और उसे मौत की सजा सुनाई. तीन साल तक चली कानूनी प्रक्रिया के बाद, उसे सात साल की जेल और 300,000 Pakistanी रुपए (लगभग 1,000 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना भी लगाया गया.

‘यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम’ (यूएससीआईआरएफ) के अनुसार, Police ने किरण के परिवार के घर पर छापा मारा, उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए और किरण, उसके पति तथा दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने उसके परिवार के सदस्यों को तो छोड़ दिया (जो बाद में कहीं छिप गए), लेकिन किरण को अपनी हिरासत में ही रखा.

पेशे से पूर्व नर्स रहीं किरण कई ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप्स से जुड़ी थीं, जिनमें अलग-अलग धर्मों के लोग शामिल थे; इन ग्रुप्स में वह अपने ईसाई धर्म का बचाव करती थीं. ‘प्योर डिस्कशन्स’ नाम के एक ऐसे ही ग्रुप को शिकायतकर्ता फारूकी और दो अन्य लोग संचालित करते थे.

–

एमएस/

Share