कैबिनेट ने नोएडा में एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दी, 5 स्टेशन बनेंगे

New Delhi, 11 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi की अध्यक्षता में Wednesday को हुई कैबिनेट बैठक में नोएडा एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दे दी. इसके तहत नोएडा सेक्टर-51 से लेकर ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 के बीच 8.449 किलोमीटर लंबे हिस्से में 5 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे.
इस कॉरिडोर के चालू हो जाने पर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में 71.878 किलोमीटर का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क होगा.
कैबिनेट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि नोएडा मेट्रो परियोजना के तहत एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक बढ़ाने से लगभग 8.449 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनें जुड़ेंगी. इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में काफी सुधार होगा, जहां अभी बेहतर कनेक्टिविटी की कमी है. साथ ही, यह अधिक मांग वाले कॉरिडोर के साथ सीधी कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा, जिसमें नोएडा सेक्टर-61 ब्लू लाइन पर इंटरचेंज की सुविधा भी शामिल है.
इस विस्तार से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 में गौर सिटी मॉल, एचएंसएस मॉल और ऑफिस स्पेस, ब्लू सैफायर मॉल और कमर्शियल स्पेस, नोएडा सेक्टर-51 में आइकिया और नोएडा सेक्टर-73 में एंथ्यूरियम मॉल जैसे कमर्शियल हब को जोड़ने में मदद मिलेगी.
इसके साथ, नोएडा सेक्टर-60 में टेक महिंद्रा और टीसीएल टेक के ऑफिस, नोएडा सेक्टर-73 में ऑयल इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 में ‘गोल्डन I’ ऑफिस व कमर्शियल स्पेस तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.
कैबिनेट ने आगे कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल नेटवर्क के विस्तार के तहत, एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक बढ़ाने से ट्रैफिक की भीड़ कम होने की उम्मीद है. सड़क पर ट्रैफिक कम होने से वाहनों की आवाजाही आसान होगी, यात्रा के समय में कमी आएगी और कुल मिलाकर सड़क सुरक्षा में भी सुधार होगा.
यात्रा के समय में कमी और शहर के विभिन्न हिस्सों एवं परिवहन केंद्रों जैसे दिल्ली हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों और बस डिपो तक बेहतर पहुंच से लोगों को अपने कार्यस्थलों और गंतव्यों तक अधिक कुशलता से पहुंचने में मदद मिलेगी, जिससे उत्पादकता बढ़ सकती है.
–आईएएनस
एबीएस


