केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और सीएम योगी सहित कई नेताओं ने देवउठनी एकादशी की दी बधाई व शुभकामनाएं

New Delhi, 20 नवंबर . भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण और मांगलिक कार्यों के शुभारंभ के पावन पर्व देवउठनी (देवोत्थान) एकादशी के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “आप सभी को पावन पर्व देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! सृष्टि के पालनहार भगवान श्री विष्णु और माता तुलसी की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण और मांगलिक कार्यों के शुभारंभ के पावन पर्व देवोत्थान एकादशी तथा तुलसी विवाह की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्रीहरि एवं माता तुलसी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि व आरोग्यता का संचार हो तथा सम्पूर्ण जगत का कल्याण हो.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने social media प्लेटफॉर्म पर लिखा, “देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्रीहरि विष्णु के चार माह की योगनिद्रा से जागृत होने और माता तुलसी के साथ भगवान शालिग्राम के शुभ विवाह का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे, यही मंगलकामना है.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने social media पोस्ट में लिखा, “आप सभी को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान श्रीहरि विष्णु एवं माता तुलसी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भगवान श्री हरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण और माता तुलसी के पावन विवाह के मंगल अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को देवोत्थान एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान श्री हरि विष्णु एवं माता तुलसी से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा सभी पर बनी रहे. यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेश में खुशहाली, सौहार्द और मंगल का वातावरण सदा बना रहे.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव मौर्य ने social media पोस्ट में लिखा, “भगवान श्रीहरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के पावन पर्व देवउठनी (देवोत्थान) एकादशी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास हो.”
Madhya Pradesh के उपChief Minister राजेंद्र शुक्ला ने एक्स पोस्ट में लिखा, “आप सभी को भगवान श्री हरि विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के पुनीत पर्व देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्री हरि विष्णु एवं मां तुलसी की असीम कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए, यही मंगलकामना है.”
–
एसडी/एएस


