Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो हाटकेश्वर मंदिर का विकास : शंकर विजयेंद्र सरस्वती

गांधीनगर, 20 नवंबर . श्री कांची कामकोटि पीठाधिपति जगद्गुरु पूज्य श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती शंकराचार्य स्वामीजी ने वडनगर स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर को ‘Gujarat की काशी’ के रूप में विकसित करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार वाराणसी में Prime Minister Narendra Modi द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का विकास किया जा रहा है, उसी प्रकार वडनगर के हाटकेश्वर महादेव मंदिर को भी ‘Gujarat की काशी’ और ‘Gujarat के वाराणसी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य होना चाहिए.

स्वामीजी ने कहा कि हाटकेश्वर महादेव मंदिर वडनगर को Gujarat की काशी के रूप में विकसित करने के लिए धार्मिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियां शुरू करके धार्मिक ऊर्जा बढ़ाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह स्थल अत्यंत प्राचीन और पवित्र है. इसके आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए यहां धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार जरूरी है. इससे न केवल श्रद्धालुओं को लाभ होगा, बल्कि वडनगर की पहचान भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी.

उन्होंने बताया कि इस स्थल को विशेष योजना द्वारा समृद्ध बनाने के विषय में Chief Minister भूपेंद्र पटेल जब वडनगर विश्व शांति यज्ञ में पधारे थे, तब उनके साथ संवाद किया गया है. Chief Minister के साथ इस विषय पर सकारात्मक चर्चा हुई. स्वामीजी ने यह भावना व्यक्त की कि जनता, राज्य Government, केंद्र Government और भक्तजन, सभी साथ मिलकर यहां हुई प्रगति के साथ धार्मिक प्रगति भी करें और हाटकेश्वर क्षेत्र का विस्तार एवं जीर्णोद्धार हो और विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा इसका विकास हो.

स्वामीजी ने भक्तों, धार्मिक संस्थाओं और Governmentों से आह्वान किया है कि वे इस प्राचीन पवित्र स्थल के जीर्णोद्धार, विस्तार और आध्यात्मिक जागरण के लिए एकजुट हों. उन्होंने कहा कि जब सभी मिलकर प्रयास करेंगे, तभी यह संकल्प साकार होगा. मंदिर परिसर का विकास, सुविधाओं का विस्तार और धार्मिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे.

इसी बीच मेहसाणा, Gujarat में उप Chief Minister हर्ष संघवी ने वडनगर का दौरा किया और विश्व शांति के लिए आयोजित ‘हाटकेश्वर मंदिर महायज्ञ’ के समापन समारोह पूर्णाहुति में भाग लिया. उन्होंने कांची पीठ के शंकराचार्य से भी मुलाकात की और हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जन कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा.

हर्ष संघवी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मुझे वडनगर में स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य मिला. परमेश्वर शिव की उपस्थिति में हमें सदैव परम और आनंदमयी शांति प्राप्त हो. जय हाटकेश.”

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “वडनगर के लोगों के सामूहिक प्रयासों और समर्पण की बदौलत अनंत अनादि वडनगर: पुरातात्विक अनुभव संग्रहालय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरी है. इसने प्रतिष्ठित ‘रेड डॉट: बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवार्ड 2026’ जीतकर Gujarat को गौरवान्वित किया है.”

–

एससीएच/वीसी

Share