केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

New Delhi, 28 नवंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया.
सीएम धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान किया जाना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे सभी राज्यों में Lok Sabha सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे संसद में जनप्रतिनिधित्व का विस्तार होगा और विभिन्न क्षेत्रों की जनसमस्याओं एवं जनआकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से उठाने के अवसर बढ़ेंगे.
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि इसके साथ ही वर्ष 2029 के Lok Sabha चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होने से हमारी मातृशक्ति को देश की निर्णय-प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर मिलेगा. इससे महिलाएं अपने अधिकारों एवं हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से सामने रख सकेंगी और राष्ट्र की नीतियों के निर्माण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने पोस्ट में लिखा कि देश की प्रगति में कदम से कदम मिलाकर चल रही हमारी माताओं, बहनों और बेटियों की भागीदारी अब देश के निर्णयों में भी बढ़े, इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी है. इनके पारित होने से सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की आनुपातिक वृद्धि और 2029 के Lok Sabha चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा. यह देश की करोड़ों महिलाओं के लिए नेतृत्व के नए अवसरों का द्वार खोलेगा. संसद और विधानसभाओं में हमारी बहनों की बढ़ती भागीदारी से उनके सपनों और आकांक्षाओं को भी नई आवाज मिलेगी.
उन्होंने आगे लिखा कि नारी शक्ति के सामर्थ्य और नेतृत्व से विकसित India की यात्रा और समृद्ध होगी.
यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूनियन कैबिनेट द्वारा परिसीमन बिल पास करने पर पीएम मोदी और यूनियन कैबिनेट का हृदय से धन्यवाद. मैं उत्तर प्रदेश के सभी 80 Lok Sabha के सांसदों से अपील करूंगा कि वे इस बिल का समर्थन करें और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को 2029 के Lok Sabha चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने में अपना योगदान दें.
–
डीकेएम/एबीएम


