Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन

कृति सेनन के विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा-गरिमा बनाए रखना जरूरी

कृति सेनन के विज्ञापन पर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कहा-गरिमा बनाए रखना जरूरी

Mumbai , 28 अगस्त . कृति सेनन के हालिया फेस्टिव ज्वेलरी विज्ञापन में पहने गए कपड़ों पर चल रहा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. हर कोई इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय दे रहा है. इसी बीच Actress प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ सीमाएं तो होनी चाहिए.

दरअसल, मधु चोपड़ा ने Thursday को एक कार्यक्रम में शिरकत की, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “कुछ सीमाएं तो होनी चाहिए. मेरा शरीर, मेरी मर्जी, इन सीमाओं के अंदर ही काम करता है. ऐसा करना अच्छी बात है, लेकिन वो सीमाएं भी जरूरी है कि आप अपनी गरिमा को कैसे बनाए रखते हैं और दूसरों की भावनाओं का कितना सम्मान करते हैं, यह बहुत मायने रखता है. आप इसे ऐसी जगह कर सकते हैं जहां ये चीजें आम हैं. यह कहते हुए दुख हो रहा है कि हमारे बच्चे भी इसे पहनते हैं. वे इसे काम के लिए, अपने शौक के लिए पहनते हैं. लेकिन यह स्वीकार्य है क्योंकि उन जगहों पर यह चलता है.”

बता दें कि बढ़ते विवाद को देखते हुए कृति सेनन ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था, उसके एक दिन बाद ही ब्रांड ने विज्ञापन हटा दिया था. कृति ने लिखा था, “हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं. एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा से इन खुशियों के मौकों को पूरे परिवार के साथ मनाने में विश्वास रखते हैं और इस बार हम इस प्यार और जश्न को अपने पालतू जानवरों तक भी ले जाना चाहते थे.”

उन्होंने आगे लिखा, “अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था. सम्मान के तौर पर हमने उक्त विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. आप सभी को इस त्योहारी सीजन में ढेर सारा प्यार और सकारात्मकता की शुभकामनाएं.”

उसके बाद ब्रांड ने भी अपना विज्ञापन हटा दिया था. ब्रांड ने social media के जरिए इस बात की पुष्टि की थी. उन्होंने कहा था कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करता है.

विज्ञापन में कृति रक्षाबंधन के लिए एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए ऑफ-व्हाइट रंग की ड्रेस में नजर आई थीं, जिसमें ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप स्कर्ट थी.Wednesday को ब्रांड ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी कर कहा कि वह भारतीय संस्कृति का बहुत सम्मान करता है.

–

एनएस/पीएम

Share