कूनो में मादा चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म, केंदीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया ऐतिहासिक पल

नई दिल्‍ली, 5 अक्‍टूबर . केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो में मादा चीता के 5 शावाकों को जन्‍म देने पर खुशी जाहिर की है. उन्‍होंने इसे प्रोजेक्‍ट चीता के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया है. उन्‍होंने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में India में जन्‍मी 32 माह की मादा चीता केजेपी21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है.

उन्‍होंने इसे India में चीता आबादी की अगली पीढ़ी के आने की दिशा में एक अहम पड़ाव बताया. इस संबंध में Union Minister भूपेंद्र यादव ने अपने social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी देते हुए तस्‍वीर के साथ वीडियो साझा किया है.

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री व Lok Sabha सांसद भूपेंद्र यादव ने social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक और खुशी का पल. केजेपी21, जो India में जन्मी 32 महीने की मादा चीता है, ने आज कूनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों (बच्चों) को जन्म दिया है.

मुखी और केजीपी12 के बाद, केजेपी21 India में जन्मी तीसरी मादा चीता है जिसने बच्चों को जन्म दिया है, यह India में चीता आबादी की अगली पीढ़ी के आने की दिशा में एक अहम पड़ाव है. इन पांच शावकों के आने के साथ, India में चीतों की कुल संख्या 60 हो गई है, जिसमें India में जन्मे 41 चीते शामिल हैं.

खास बात यह है कि ये शावक India में बोत्सवाना की वंशावली की शुरुआत भी करते हैं क्योंकि इनके पिता बोत्सवाना के नर चीता हैं, इससे India की बढ़ती चीता आबादी में एक नई जेनेटिक वंशावली जुड़ रही है.

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा कि भारतीय धरती पर जन्मी एक और पीढ़ी, जो India में चीतों को फिर से बसाने की शानदार कहानी में एक और खूबसूरत अध्याय जोड़ रही है. प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ, मैनेजरों और सभी लोगों को दिल से बधाई; आपकी लगन, कमिटमेंट और अथक प्रयासों से ही ये पल मुमकिन हो पाए हैं. दुनिया में आपका स्वागत है, नन्हे-मुन्नों!

–

एएसएच/पीएम

Leave a Comment