महिला पत्रकार से बदसलूकी पर गरमाई सियासत, मुमताज पटेल बोलीं-इंतजार कीजिए, देश आंदोलन के मूड में आएगा

New Delhi, 5 अक्टूबर . जंतर-मंतर पर हाल ही में एसआईआर, ईवीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार द्वारा Police के एक अधिकारी पर लगाए गए आरोपों पर First Information Report दर्ज नहीं हुई. इसे लेकर कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने Police की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि दिल्ली Police की कार्यशैली को सभी देख रहे हैं और इंतजार कीजिए, देश आंदोलन के मूड में आएगा.

से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि 48 घंटे हो गए हैं, लेकिन Police का घमंड देख लीजिए, अभी तक First Information Report दर्ज नहीं हुई है. सुबह से महिला पत्रकार को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया. आज उन्हें प्रेस कांफ्रेंस में शामिल होना था, लेकिन वह Police के सिस्टम में फंसी हुई है. दिल्ली Police द्वारा बदसुलूकी की जा रही है. First Information Report नहीं हो रही है.

उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का मामला उठाया है. महिला की आवाज को सभी उठा रहे हैं, फिर भी Police अपनों को शह दे रही है. पीड़ित पर ही एक्शन ले रही है. उसे डिटेन कर रहे हैं. Police प्रदर्शनकारियों के साथ जिस तरीके का बर्ताव कर रही है, यह ठीक नहीं है. महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हो रही है, कई महिलाएं डर के कारण सामने नहीं आ रही हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि Police एक्शन लेने के बजाय उन्हें ही डिटेन कर लेगी.

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने कहा कि जिस तरह से लोग वोट चोरी के खिलाफ, अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं, Police से स्थिति संभाली नहीं जा रही है. अब जनता समझ गई है कि आप धीरे धीरे देखें, कैसे देश आंदोलन के मूड में आएगा.

उन्होंने कहा कि सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, क्योंकि जनता से वोट का अधिकार छीना जा रहा है. दूसरी तरफ महिलाएं अपनी सुरक्षा और महिलाओं से जुड़े अपराध को लेकर सड़कों पर उतर रही हैं.

आप नेता संजीव झा ने कहा कि 10 तारीख का कार्यक्रम बहुत अहम है और देशभर से लोग दिल्ली आ रहे हैं. हमने सारी तैयारियां कर ली हैं और उस दिन दिल्लीभर से लोग जंतर-मंतर पर मौजूद रहेंगे. जिस तरह ज्ञानेश कुमार ने देश की जनता के साथ धोखा किया है, वोट चुराए हैं और गैर-कानूनी Government बनाई है, मुझे लगता है कि ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है. उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. ज्ञानेश कुमार जैसे लोगों पर देशद्रोह का आरोप लगना चाहिए और उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए.

–

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment