
Mumbai , 26 अगस्त . प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्देशक-निर्माता कुकू कोहली का निधन Wednesday को 77 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हो गया. Actress मधु ने के साथ हालिया बातचीत में निर्देशक के निधन की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं.
Actress ने बताया कि एक साल से भी कम समय पहले निर्देशक के साथ उनकी मुलाकात हुई थी, तब वह बिल्कुल स्वस्थ और खुश थे. साथ ही Actress ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि निर्देशक की एक कॉल ने उनकी जिंदगी को बदलकर रख दिया था.
उन्होंने कहा, “हे भगवान, मैंने अभी सुना कि उनका निधन हो गया है. मुझे सच में यकीन ही नहीं हो रहा है कि वे अब इस दुनिया में नहीं है. एक साल से भी कम समय पहले उनसे मेरी मुलाकात हुई थी और वह बिल्कुल स्वस्थ और खुश थे. इतने सालों बाद मैं उनसे दोबारा जुड़ी थी और हमने इस बारे में बात की थी कि हम पहली बार कैसे मिले थे और उन्होंने मेरे बारे में क्या सोचा था. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है. जिंदगी बहुत अनिश्चित है और मुझे इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा है.”
उन्होंने आगे कहा, “कुकू जी के उस एक फोन कॉल ने मुझे स्टार बना दिया. मैं एक आम लड़की से रातोंरात स्टार बन गई, क्योंकि एक शाम मुझे उनका फोन आया था. हे भगवान, उनकी आत्मा को शांति मिले.”
दरअसल, Actress मधु ने 1991 की एक्शन-रोमांस ‘फूल और कांटे’ में फिल्ममेकर कुकू कोहली के साथ काम किया था, जिससे उनका Bollywood डेब्यू हुआ. फिल्म में उन्होंने पूजा का रोल किया था, जो अजय देवगन के कैरेक्टर की फीमेल लीड और लव इंटरेस्ट थी. यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सक्सेसफुल रही और अजय देवगन का हिंदी सिनेमा में डेब्यू भी इसी फिल्म से हुआ.
इस फिल्म में अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी और जगदीप भी थे. कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया. इस खबर को इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा ने कन्फर्म किया था.
–
एनएस/पीएम