कार्बन उत्सर्जन का ठीकरा विकासशील देशों पर फोड़ना गलत, भारत का प्रति व्यक्ति उत्सर्जन ग्लोबल एवरेज से आधा : पीएम मोदी

New Delhi, 19 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को ‘द फ्यूचर ऑफ एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट डायनेमिक्स’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को लेकर India की भूमिका और विकसित देशों की जिम्मेदारी पर बात की.

पीएम मोदी ने कहा, “हम सब जानते हैं कि अक्सर कार्बन एमिशन की जिम्मेदारी गलत तरीके से विकासशील देशों पर डाली जाती रही है. जबकि ऐतिहासिक सच्चाई ये है कि आज भी प्रति व्यक्ति कार्बन एमिशन में India का योगदान वैश्विक औसत के आधे से भी कम है.”

Prime Minister ने कहा कि विकसित देशों में India की तुलना में 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन एमिशन हो रहा है. India ये तथ्य मजबूती के साथ वैश्विक मंचों पर रखता है. उन्होंने देशवासियों से भी इस सच्चाई को दुनिया के सामने रखने की अपील की.

Prime Minister ने कहा कि India दुनिया के साथ मिलकर काम कर रहा है और पर्यावरण संरक्षण के लिए नए मानक स्थापित कर रहा है. उन्होंने India की ओर से शुरू की गई कई पहलों का जिक्र किया.

उन्होंने कहा, “वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड, इंटरनेशनल सोलर अलायंस, सीडीआरआई, ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस, इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस, मिशन लाइफ जैसे सभी प्लेटफॉर्म पर्यावरण और वन्यजीवों के प्रति India के समर्पण का आईना बन रहे हैं.”

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में पर्यावरण से जुड़े हर क्षेत्र में, हर सेक्टर में India ने असाधारण प्रगति की है. Government का बड़ा फोकस रिन्यूएबल एनर्जी पर रहा है और इसने पर्यावरण सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाई है.

उन्होंने गर्व के साथ कहा कि India जी-20 में इकलौता ऐसा देश है जिसने पेरिस में सीओपी-21 समिट में किए गए कमिटमेंट को समय से पहले पूरा करके दिखाया है.

सोलर एनर्जी में India की प्रगति का आंकड़ा देते हुए Prime Minister मोदी ने बताया कि 12 साल पहले India की सोलर एनर्जी क्षमता केवल 2 गिगावाट थी, जो आज 160 गिगावाट्स को पार कर गई है.

उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत घरों को सोलर पावर जेनरेशन सेंटर में बदलने का मिशन शुरू किया गया. इस मिशन के तहत अब तक 50 लाख से ज्यादा घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लग चुके हैं, जो कई देशों के कुल घरों की संख्या से भी ज्यादा है.

Prime Minister ने बताया कि Government ने ऐसे हर परिवार को करीब 80,000 रुपए की अतिरिक्त मदद दी है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment