Skip to content
Thursday, 12 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,सिनेमा,मनोरंजन

कयादू लोहार ने सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार को श्रद्धांजलि दी, कहा-उनके साथ काम करना सम्मान की बात थी

कयादू लोहार ने सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार को श्रद्धांजलि दी, कहा उनके साथ काम करना सम्मान की बात थी

कयादू लोहार ने सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार को श्रद्धांजलि दी, कहा-उनके साथ काम करना सम्मान की बात थी

चेन्नई, 11 नवंबर . Actress कयादू लोहार ने पीरियड एक्शन ड्रामा ‘पाथोनपाथम नूट्टंडु’ में दिवंगत सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार के साथ काम किया था. उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए Actress ने लिखा है कि एक Actress के तौर पर अपने करियर की शुरुआत में शाजी कुमार के साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात थी.

Actress ने अपने इंस्टाग्राम पर शाजी कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि अपने करियर की शुरुआत में उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वह अनुभव और यादें हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगी. उनका विजन, उनका हुनर और उनके द्वारा छोड़े गए बेहतरीन काम को हमेशा याद रखा जाएगा. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

कैमरामैन के निधन से न केवल कयादू लोहार, बल्कि अन्य लोग भी स्तब्ध और दुखी थे. उसी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले Actor सिजू विल्सन भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने इस बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर के अचानक निधन पर शोक व्यक्त किया.

Monday को सिजू विल्सन ने शोक संदेश लिखते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ने अपने काम के एक सच्चे उस्ताद को खो दिया है.

सिजू विल्सन ने शाजी कुमार के बारे में social media पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि उन्होंने समीक्षकों द्वारा सराही गई पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पाथोनपाथम नूट्टंडु’ में उनके साथ काम किया था. सिजू विल्सन ने लिखा कि शाजी चेत्तन के अचानक निधन से मेरा दिल टूट गया है. ‘पाथोनपाथम नूट्टंडु’ में उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा.

उन्होंने आगे कहा कि कैमरे के पीछे उनके असाधारण विजन और महारत के अलावा, वे हमारी इंडस्ट्री के सबसे सच्चे, मिलनसार और नेकदिल इंसानों में से एक थे. सेट पर हर दिन हंसी-मजाक, सकारात्मकता और दोस्ती के एक खूबसूरत बंधन से भरा होता था.

Actor ने लिखा कि हमने अपने काम के एक सच्चे उस्ताद को खो दिया है और सबसे बढ़कर, एक बेहतरीन इंसान को खो दिया है. ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे. आपकी कमी बहुत खलेगी. इस दुखद समय में उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

बता दें कि मशहूर सिनेमैटोग्राफर शाजी कुमार का Monday को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे 57 वर्ष के थे. इस बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर के अचानक निधन से पूरी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री सदमे और शोक में डूब गई है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, अपनी मौत से कुछ दिन पहले सिनेमैटोग्राफर अलाप्पुझा में एक फिल्म सेट पर बेहोश होकर गिर गए थे. उनका इलाज कराया गया और उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत में कुछ समय के लिए सुधार होता दिखा. हालांकि, बाद में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और Monday को उनका निधन हो गया.

इस बेहतरीन सिनेमैटोग्राफर ने अपने करियर की शुरुआत मलयालम सिनेमा में ‘उत्तमम’ फिल्म से की थी, जिसमें Actor जयराम मुख्य भूमिका में थे. उन्होंने अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कई फिल्में सुपरहिट या ब्लॉकबस्टर साबित हुईं.

शाजी कुमार ने जिन प्रमुख फिल्मों में काम किया है, उनमें ‘पुलिमुरुगन’, ‘थुडारुम’, ‘ओडियन’, ‘पाथोनपाथम नूट्टंडु’ और ‘रामलीला’ शामिल हैं.

–

डीकेएम/एएस

Share