Skip to content
Wednesday, 11 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
रक्षा,सुरक्षा,राष्ट्रीय

कठुआ जिले के सीमा क्षेत्र में 796 नए बंकर बनाए गए: जितेंद्र सिंह

कठुआ जिले के सीमा क्षेत्र में 796 नए बंकर बनाए गए: जितेंद्र सिंह

जम्मू, 11 नवंबर . केंद्रीय राज्य मंत्री और जम्मू-कश्मीर के कठुआ-उधमपुर Lok Sabha क्षेत्र से सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह ने Wednesday को कहा कि कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में सीमा पर रहने वाले लोगों के लिए पहले से मौजूद 2,000 से अधिक बंकरों के अलावा 796 नए फैमिली बंकर बनाए गए हैं.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में भारत-Pakistan अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 796 नए पारिवारिक बंकरों का निर्माण पूरा हो गया है.

उन्होंने कहा कि 2018 से अब तक यहां 2,000 से अधिक फैमिली बंकर बनाए जा चुके हैं. यह सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन देने के लिए केंद्र Government और Prime Minister Narendra Modi की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से होने वाली गोलाबारी से लोगों की सुरक्षा के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास अब तक 9,500 से अधिक व्यक्तिगत और सामुदायिक भूमिगत बंकर बनाए जा चुके हैं.

Government ने पुंछ, राजौरी, जम्मू, कठुआ, सांबा और उत्तर कश्मीर के बारामूला तथा कुपवाड़ा जैसे संवेदनशील इलाकों में लगभग 9,500 बंकरों का निर्माण कराया है.

हाल के वर्षों में सीमा पार तनाव बढ़ने के बाद Government और स्थानीय प्रशासन ने बड़े सामुदायिक बंकरों की बजाय परिवारों के लिए अलग-अलग बंकर बनाने पर जोर दिया है. इसी योजना के तहत कठुआ के हीरानगर सेक्टर में 796 नए फैमिली बंकर बनाए गए हैं. इसके अलावा बारामूला जिले के उड़ी क्षेत्र में भी 500 से अधिक नए बंकर बनाने की योजना है.

स्थानीय लोग अपने घरों के पास बने व्यक्तिगत बंकरों को अधिक सुविधाजनक मानते हैं, क्योंकि गोलाबारी के दौरान वे तुरंत इन तक पहुंच सकते हैं. शांति के समय कई परिवार इन बंकरों का उपयोग घरेलू जरूरतों के लिए भी करते हैं.

जम्मू-कश्मीर में बंकर निर्माण कार्यक्रम केंद्र Government द्वारा वित्तपोषित योजना है, जिसे सिक्योरिटी रिलेटेड एक्सपेंडिचर (एसआरई) ढांचे के तहत चलाया जाता है. इसका उद्देश्य 221 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा और 744 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना है.

वर्ष 2018 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू संभाग के पांच जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में 14,460 बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी थी. इनमें 13,029 व्यक्तिगत और 1,431 सामुदायिक बंकर शामिल थे. इस परियोजना की कुल लागत 415.73 करोड़ रुपए निर्धारित की गई थी.

अब तक जम्मू-कश्मीर में लगभग 9,500 बंकर पूरे किए जा चुके हैं. इनमें से करीब 8,000 बंकर केवल जम्मू संभाग में बनाए गए हैं. सबसे अधिक बंकर राजौरी (2,600 से अधिक) में बने हैं. इसके बाद सांबा (1,560 से अधिक), कठुआ (1,500 से अधिक), जम्मू (1,160 से अधिक) और पुंछ (920 से अधिक) का स्थान है.

–

एएमटी/एबीएम

Share