Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

ओवैसी-चंद्रशेखर के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे से भाजपा को कोई खतरा नहीं: मंत्री गिरीश चंद्र यादव

ओवैसी चंद्रशेखर के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे से भाजपा को कोई खतरा नहीं: मंत्री गिरीश चंद्र यादव

ओवैसी-चंद्रशेखर के सामाजिक परिवर्तन मोर्चे से भाजपा को कोई खतरा नहीं: मंत्री गिरीश चंद्र यादव

जौनपुर, 12 नवंबर . ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाने और उत्तर प्रदेश में 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी को लेकर खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि इस नए मोर्चे से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. भाजपा को कोई भी गठबंधन या मोर्चा रोक नहीं सकता. उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की Government बनेगी.

गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है और वे 200 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो लड़ें. इससे भाजपा की चुनावी संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने Samajwadi Party की वर्ष 2022 की विजय यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय अखिलेश यादव विजय रथ लेकर निकले थे, लेकिन उनका विजय रथ पंक्चर हो गया और भाजपा ने दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ Government बनाई.

मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कई मोर्चे बनते रहते हैं, लेकिन इनसे भाजपा को रोकना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि जहां जंग लग जाती है, वह बेकार हो जाता है और काम नहीं करता. आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में Government बनाएगी और उसे कोई नहीं रोक पाएगा.

‘उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो भैंस चरा रहे होते अखिलेश यादव,’ सीएम योगी के इस बयान पर सपा प्रमुख की टिप्पणी पर गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पहले बयान को ठीक से पढ़ना और समझना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि Chief Minister ने उत्तराखंड के संदर्भ में बात कही थी. योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी को सही संदर्भ में नहीं समझा गया. उन्होंने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए उनकी पत्नी डिंपल यादव और परिवार के अन्य सदस्यों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से पूछा जाना चाहिए कि डिंपल यादव कहां से आई हैं और शिवपाल यादव की बहू कहां से आई हैं. मंत्री ने कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अखिलेश यादव को अपने परिवार को भी देखना चाहिए.

गिरीश चंद्र यादव ने अखिलेश यादव के बयानों को निराधार और अनर्गल बताते हुए आरोप लगाया कि वह संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते हैं. उन्होंने कहा कि यह उनकी हार की हताशा और निराशा है. अखिलेश यादव वर्ष 2027 के चुनाव में हारने जा रहे हैं, जबकि भाजपा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से Government बनाने जा रही है.

–

पीएसके/वीसी

Share