Skip to content
Friday, 13 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

भारत का स्पेस मिशन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

India का स्पेस मिशन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित: Prime Minister Narendra Modi

मैसूरु, 13 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने कर्नाटक के मैसूरु में बने कॉसमॉस प्लेनेटेरियम का उद्घाटन किया और यहां मौजूद लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ महीन पहले ही मैं विवेका स्मारक के उद्घाटन के लिए यहां आया था और अब कॉसमॉस प्लेनेटेरियम के उद्घाटन के लिए आप सभी के बीच में हूं. ये दोनों ही अवसर, India के संस्कार और हमारी संस्कृति के बारे में गहरा संदेश देते हैं. विवेका स्मारक हमें अपने भीतर झांकने और आध्यात्मिक ज्ञान की खोज करने की प्रेरणा देता है. वहीं कॉसमॉस में हमारी नजरें आकाश की तरफ बढ़ती हैं और इसके ब्रह्माण्ड के रहस्यों को समझने के लिए प्रेरित करती हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि India में अध्यात्म और विज्ञान की परंपराएं हमेशा साथ-साथ आगे बढ़ी हैं. हमारे पूर्वज आकाश का बहुत बारीकी से अध्ययन किया करते थे. उन्होंने तारों और ग्रहों की गति को समझा, उन्होंने कैलेंडर बनाए. सूर्य और चंद्र ग्रहण की गणना की. India में आर्यभट, वराहमिहिर, ाचार्य और नीलकंठ सोमयाजी जैसे अनेक महान एस्ट्रोनॉमर हुए. आज जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी और इंस्ट्रूमेंट्स उस समय नहीं थे, इसके बावजूद उन्होंने बड़ी-बड़ी खोजें कीं, मुश्किल से मुश्किल कैलकुलेशन किए.

उन्होंने कहा कि मैसूरु में ऐसी संस्थाओं के निर्माण की परम्परा रही है. महाराजा नारुडी कृष्णा वाडियार के समय ही मैसूरु यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी. उनके परिवार ने Bengaluru में आईआईटी की नीव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इन संस्थानों ने कई पीढ़ी के छात्रों और शोधकर्ताओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए हैं. आज, जब India विज्ञान के क्षेत्र में एक के बाद एक मील के पत्थर हासिल कर रहा है, तो मैसूरु अपने अत्याधुनिक ‘कॉसमॉस तारामंडल’ के जरिए India की वैज्ञानिक यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ रहा है.

Prime Minister मोदी ने कहा कि ये India का पहला एलईडी डोम प्लेनेटेरियम है. मुझे भी इसके अंदर एक शो देखने का अवसर मिला, जो अपने आप में एक शानदार अनुभव रहा. इसके निर्माण में शामिल लोगों को धन्यवाद देते हुए Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों को भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि हमारे देश में लंबे समय से एक आह्वान चला आ रहा था, ‘जने इसमें ‘जय विज्ञान’ और मैंने इसमें ‘जय अनुसंधान’ भी जोड़ दिया. इक्कीसवीं सदी का India इसी विजन के साथ आगे बढ़ रहा है. इसमें युवा भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे छात्र विज्ञान के अन्य क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस साल अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है. सभी विद्यार्थियों ने गोल्ड या सिल्वर मेडल जीता, ये एक रिकॉर्ड उपलब्धि रही है. जब युवाओं को सहयोग, अवसर मिलते हैं तो वे बड़ी उपलब्धियां हासिल करके दिखते हैं.

उन्होंने कहा कि आज की तकनीक दुनिया को तेजी से बदल रही है और कोई भी देश इसमें धीमी रफ्तार से चलने का रिस्क नहीं ले सकता है. पिछले एक दशक में India में एस्ट्रोनॉमी, एस्ट्रोपीजिक्स और स्पेस सेक्टर में अभूतपूर्व गति से काम किया है. चंद्रयान-3 के जरिए इसरो ने India को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला दुनिया का पहला देश बना दिया. आदित्य- एल1 के साथ अब अंतरिक्ष में India की अपनी पहली सौर वेधशाला (सोलर ऑब्जर्वेटरी) मौजूद है. पिछले साल India अंतरिक्ष में ‘डॉकिंग’ और ‘अनडॉकिंग’ की क्षमता प्रदर्शित करने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया. इसी दौरान एक India ने इंटरनॅशनल स्पेस सेंटर पहुंचकर नए -नए एक्सपेरिमेंट किए हैं. ये अनुभव गगनयान के लिए उपयोगी हो रहा है.

उन्होंने कहा कि हमारी Government ने स्पेस सेक्टर को खोल दिया है, इससे प्राइवेट सेक्टर के लिए नई संभावनाएं बनी हैं. स्टार्टअप्स को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिला है. हमारे युवा अपने रॉकेट लांच कर रहे हैं. सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंचा रहे हैं. स्पेस सेक्टर में वे ऐसे काम कर रहे हैं, जो India में कभी नहीं हुए.

Prime Minister मोदी ने कहा कि India हमेशा से ‘ह्यूमैनिटी फर्स्ट’ के मंत्र को लेकर आगे चला है. India का स्पेस मिशन भी मानवता के कल्याण के लिए समर्पित रहा है. जैसे हमारे फिशरमैन भाइयों के लिए इसरो ने एक सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम विकसित किया है. इस सिस्टम की मदद से, जिन नावों में रिसीवर लगे हैं, तूफान के समय उन तक अधिकारी समय पर अलर्ट पहुंचा सकते हैं और उनके किनारे तक पहुंचने तक उन्हें ट्रैक भी कर सकते हैं. बहुत से लोग ट्रेन की लाइव लोकेशन ट्रैक कर पाने में सक्षम हैं. ये जानकारी रेलवे और इसरो द्वारा विकसित रियल टाइम ट्रैन ट्रैकिंग सिस्टम से मिलती है. Prime Minister फसलबीमा योजना में भी सैटेलाइट के डाटा का इस्तेमाल किया जाता है. आज सैटेलाइट का इस्तेमाल लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए हो रहा है.

Prime Minister मोदी ने कहा कि पिछले साल हमने 1 लाख करोड़ रुपए की ‘रिसर्च, डेवलपमेंट एंड इनोवेशन’ (आरडीआई) योजना भी शुरू की, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे शोधकर्ताओं को पर्याप्त फंडिंग मिल सके. इससे नई तकनीकों को प्रयोगशालाओं से बाहर निकालकर व्यावहारिक उपयोग में लाने में मदद मिल रही है. आज देश में विज्ञान और अनुसंधान के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार हो रहा है. हमारे युवाओं के विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए, उनमें जिज्ञासा की भावना को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है. इस जिज्ञासा को जगाने में तारामंडलों (प्लेनेटेरियम) और विज्ञान केंद्रों की अहम भूमिका होती है.

–

एएमटी/वीसी

Share