ओडिशा में 8 साल बाद हो रहे छात्र संघ चुनाव, सीएम माझी ने छात्रों को दिया शांतिपूर्ण मतदान का संदेश

भुवनेश्वर, 15 अक्टूबर . Odisha में 8 साल के लंबे अंतराल के बाद Thursday को छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं. इसे लेकर Chief Minister मोहन चरण माझी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में हिस्सा लेने की अपील की है.
Chief Minister माझी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “मेरे प्यारे छात्रों और दोस्तों, छात्र संघ चुनाव केवल प्रतिनिधियों को चुनने की प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को साकार करने और भविष्य के नेतृत्व को आकार देने का एक प्रमुख माध्यम है. जो मूल्य, अनुशासन और आदर्श आप आज परिसर में अपनाते हैं, वे आने वाले दिनों में हमारे राज्य और देश को नई दिशा प्रदान करेंगे.”
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में आगे लिखा, “इसलिए, किसी भी तरह की हिंसा, अफवाह या विभाजन का शिकार हुए बिना, इस चुनाव में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से भाग लें. सभी छात्रों, छात्र प्रतिनिधियों और उम्मीदवारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं.”
बता दें कि राज्य के 359 उच्च शिक्षण संस्थानों में ये चुनाव हो रहे हैं, जिनमें 346 कॉलेज और 13 विश्वविद्यालय शामिल हैं. मतदान Thursday सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक हो रहा है. मतदान के तुरंत बाद दोपहर में वोटों की गिनती होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी.
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 16 अक्टूबर को होगा. शपथ ग्रहण समारोह को Friday सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा. परिसरों में संभावित हिंसा को देखते हुए प्रशासन और Police द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. राज्य में आठ साल के अंतराल के बाद छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं.
कोविड-19 महामारी सहित विभिन्न कारणों से ये चुनाव लंबे समय तक स्थगित रहे थे, जिसके बाद अब जाकर छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिल रहा है.
–
वीकेयू/पीएम


