ओडिशा: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, फिर कर ली आत्महत्या

भुवनेश्वर, 20 सितंबर . Odisha के ढेंकनाल जिले में Sunday को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पारिवारिक झगड़े के बाद अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और बाद में अपने घर पर आत्महत्या कर ली.

यह घटना ढेंकनाल जिले के परजंग Police स्टेशन के अंतर्गत दादारा घाटी चौकी के अखुआपाल पंचायत में हुई.

रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय रत्नाकर उर्फ मिथुन नाइक के तौर पर हुई, जबकि उसकी मृत पत्नी की पहचान 30 वर्षीय रस्मिता नाइक के तौर पर हुई.

ढेंकनाल के कामाख्यानगर के सब-डिविजनल Police अधिकारी चित्तरंजन बेहरा ने Sunday को बताया, “Saturday देर रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर भारी लकड़ी के डंडे से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पत्नी की मौत के बाद पछतावे में पति ने आत्महत्या कर ली.”

स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी से उनकी तीन बेटियां थीं. दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करने वाला रत्नाकर अक्सर शराब के नशे में अपनी पत्नी से झगड़ता था. Saturday देर रात उसने पुरानी बातों को लेकर फिर से रस्मिता से झगड़ा किया और अचानक गुस्से में आकर लकड़ी के तख्ते से उस पर हमला कर दिया.

रस्मिता की मौत के बाद, रत्नाकर अपनी तीनों बेटियों को अपने छोटे भाई के घर ले गया, जो उस समय अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था. बाद में रत्नाकर ने बेटियों को भाई के घर के अंदर छोड़ा और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद, कथित तौर पर पछतावे में आकर उसने अपने घर के सामने एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली.

सूचना मिलने पर स्थानीय Police और साइंटिफिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बाद में पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए परजंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भेजा गया. मृतक रत्नाकर की बहन की रिपोर्ट के आधार पर परजंग Police स्टेशन में इस मामले में केस (491/26) भी दर्ज किया गया है.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment