
Lucknow, 20 सितंबर . Maharashtra Samajwadi Party (सपा) के नेता अबू आजमी ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के रोजगार संबंधी दावों, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के नतीजों और Lucknow में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी.
अबू आजमी ने पूर्व उपPresident हामिद अंसारी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने देश को हिंदू कट्टरपंथियों से खतरा होने की बात कही थी.
मीडिया से बातचीत के दौरान अबू आजमी ने कहा कि हामिद अंसारी देश के बड़े पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं. वह उपPresident रहने के साथ-साथ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं और इसलिए उनके द्वारा कही गई बातों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. अबू आजमी ने कहा कि वह हामिद अंसारी की बातों से सहमत हैं.
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान Prime Minister Narendra Modi की मिमिक्री किए जाने को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से जताई गई नाराजगी पर भी अबू आजमी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार दिया है.
अबू आजमी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में हर व्यक्ति को, चाहे वह कितना भी साधारण क्यों न हो, सत्ता में बैठे व्यक्ति के खिलाफ अपनी बात रखने का अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है. साथ ही उन्होंने कहा कि Political विरोध के बीच सहनशीलता होनी चाहिए और कानून के दायरे में रहते हुए सभी को बोलने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए.
उत्तर प्रदेश में Chief Minister योगी आदित्यनाथ द्वारा रोजगार और नौकरियों को लेकर किए जा रहे दावों पर भी अबू आजमी ने Government को घेरा. उन्होंने दावा किया कि Chief Minister घबराए हुए हैं और उनका समय समाप्त हो रहा है. अबू आजमी ने प्रदेश में महंगाई और कानून-व्यवस्था को लेकर भी Government पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है और इससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है.
अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे की चोरी के मामले का जिक्र करते हुए अबू आजमी ने दावा किया कि इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में चिंता पैदा हुई है और लोग अयोध्या आने से बच रहे हैं.
–
एएसएच/वीसी