
New Delhi, 20 सितंबर . Rajasthan के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती बढ़त बना ली है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में बयान देते हुए कहा कि भाजपा ने पहले दिन से ही बढ़त बनाए रखी है और यह प्रदर्शन भजनलाल शर्मा Government के विकास कार्यों का नतीजा है.
Union Minister भूपेंद्र यादव ने कहा, “Rajasthan नगर निकाय, नगर निगम और नगर परिषद के चुनावों में भाजपा ने पहले दिन से ही बढ़त बनाए रखी. कांग्रेस ने कई तरह की गलतफहमियां, झूठ और गलत जानकारी फैलाई. चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों से पता चलता है कि 30 स्थानीय निकायों में भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं. कांग्रेस Government के समय यह संख्या इसकी एक-तिहाई भी नहीं थी.”
उन्होंने कहा कि पिछले ढाई सालों में Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में Rajasthan में तेजी से विकास हुआ है. निवेश के मौके बढ़े हैं, राज्यों के बीच पानी से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों को तेज गति से सुलझाया गया है, कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है, और युवाओं को रोजगार के अवसर दिए गए हैं.
भूपेंद्र यादव ने कहा, “लंबे समय से रिफाइनरी का जो प्रोजेक्ट बंद था, उसे रिफाइनरी देकर ठीक किया गया. इन सभी विषयों के कारण जनता ने भाजपा को नगर निकाय चुनाव के प्रारंभिक चरण में ही अभूतपूर्व सफलता दिलाई. डीग और भरतपुर में तो 90 प्रतिशत निकाय क्षेत्रों में भाजपा ने निर्विरोध रूप से जीत हासिल की है. अलवर में भी आप देखेंगे तो कई नगरपालिकाओं में निर्विरोध जीत हुई है.”
उन्होंने Chief Minister भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर समेत पूरी टीम की मेहनत की सराहना की. उन्होंने कहा, “निश्चित रूप से Chief Minister भजनलाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर समेत पूरी टीम ने जमीनी स्तर पर बहुत मेहनत की है. यह चुनाव इस बात को बताता है कि Rajasthan में डबल इंजन की Government तो चल ही रही है, अब ट्रिपल इंजन लगकर Rajasthan के विकास की गति को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे.”
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस खेमे में भगदड़ मची हुई है. उन्होंने कहा, “आगे भी जो परिणाम आने वाले हैं, एक चीज साफ दिखाई दे रही है कि कांग्रेस के खेमे में पूरी तरह से भगदड़ है. उनके नेता निराश और परेशान हैं. एक निराश पार्टी स्थानीय निकाय को एक अच्छा नेतृत्व नहीं दे सकती. बाकी के निकाय चुनावों में भी भाजपा को एक बड़ी सफलता मिलने जा रही है.”
–
एससीएच/डीकेपी