‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत धमतरी पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन की बिक्री करते युवक गिरफ्तार

रायपुर, 17 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के धमतरी में Police ने नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. Police ने उसके पास से 4.52 लाख रुपए मूल्य का सामान भी जब्त किया है, जिसमें नशीला पदार्थ, एक कार और दो मोबाइल फोन शामिल हैं.
दरअसल, धमतरी की Police अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में जिले भर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है.
इसी क्रम में थाना कोतवाली Police को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जोधापुर स्थित पीजी कॉलेज मैदान के पास एक व्यक्ति कार में मादक पदार्थ रखकर उसकी अवैध बिक्री कर रहा है. मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली Police टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी गई.
Police ने मौके से एक युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान आशुतोष उर्फ आशु (निवासी आमातालाब, इंडोर स्टेडियम के पास, धमतरी) के रूप में हुई है. गवाहों के समक्ष तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिक्री के लिए रखा गया एक ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा), एक हुंडई कार एवं दो मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए गए, जिसकी कीमत लगभग 4,52,000 रुपए है.
आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 263/26, धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ धमतरी Police ने आम लोगों से अपील की कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिलने पर Police को सूचित करें. नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में Police का सहयोग करें. धमतरी Police की ओर से नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है.
–
डीके/एबीएम


