एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

New Delhi, 16 सितंबर . पंजाब के Chief Minister भगवंत मान द्वारा यह घोषणा किए जाने के कुछ दिनों बाद कि Pakistan हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए India आएगी, Pakistan हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने मोहाली में खेले जाने वाले टूर्नामेंट के अपने मुकाबलों के लिए तटस्थ स्थल की मांग की है.

खबरों के अनुसार, पीएचएफ ने एशियन हॉकी फेडरेशन से संपर्क किया है और 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपने मुकाबलों को किसी तटस्थ स्थल पर शिफ्ट करने का अनुरोध किया है, ताकि मुल्क की बिना किसी रुकावट के पूरी भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

जालंधर और मोहाली में होने वाले इस इवेंट में मेजबान भारत, Pakistan, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी.

पीएचएफ के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने एक बयान में कहा कि इस फैसले का मकसद राष्ट्रीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुकूल माहौल सुनिश्चित करना है.

उन्होंने कहा, “हम India सहित एफआईएच के सभी सदस्य देशों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि पीएचएफ खेलों को राजनीति से दूर रखने के सिद्धांत के प्रति प्रतिबद्ध है.

Pakistan के समाचार चैनल ‘जियो टीवी’ ने खबर दी है कि पीएचएफ अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि एएचएफ टूर्नामेंट में Pakistan की बिना किसी रुकावट के पूरी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तटस्थ स्थल के प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेगा.

पीएचएफ के रुख में यह बदलाव वानी की तरफ से यह स्पष्ट किए जाने के दो दिन बाद आया है कि टीम का India दौरा Government की मंजूरी पर निर्भर है. वानी ने कहा था, “Pakistan टीम का दौरा Government की मंजूरी पर निर्भर करेगा. Government जो भी कहेगी, हम वही करेंगे.”

India और Pakistan के बीच Political संबंध खराब होने के कारण दोनों देशों की टीमें खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए सीमा पार नहीं जा रही हैं. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 के लिए Pakistan जाने की अनुमति नहीं मिली थी. उसने अपने मैच तटस्थ स्थल यूएई में खेले थे. आईसीसी ने बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की थी और हर देश द्वारा आयोजित इवेंट्स के लिए तटस्थ स्थल रखना अनिवार्य कर दिया था.

Pakistan महिला क्रिकेट टीम आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के लिए India नहीं गई थी और उसने अपने मैच सह-मेजबान श्रीलंका में खेले थे. Pakistan की पुरुष टीम ने भी India में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए India का दौरा नहीं किया था और अपने मैच श्रीलंका में खेले थे.

अब ऐसा लगता है कि Pakistan हॉकी फेडरेशन अपनी पुरुष हॉकी टीम के लिए भी ऐसा ही बर्ताव चाहता है, भले ही इस खेल में तटस्थ स्थल की अवधारणा न हो.

आरएसजी

Leave a Comment