
New Delhi, 17 सितंबर . टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले जीतकर टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष और सांसद राजीव शुक्ला ने भरोसा जताया है कि भारतीय टीम तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में ‘क्लीन स्वीप’ करेगी. दोनों देशों के बीच Thursday को सीरीज का अंतिम मैच खेला जाना है.
Wednesday को New Delhi में एक कार्यक्रम के दौरान राजीव शुक्ला ने ‘ ’ से कहा, “सीरीज बहुत अच्छी चल रही है. हमने पहले ही सीरीज जीत ली है और हम तीसरा मैच भी जीतेंगे.”
टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है. अब तीसरा मैच एशियन गेम्स से पहले अपनी तैयारियों को बेहतर बनाने में मदद करेगा. यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.
Wednesday को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव और उनके खिलाड़ियों के साथ अपनी जान-पहचान के बारे में बात की.
ईशान किशन ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना हमेशा मजेदार होता है, क्योंकि हममें से कई खिलाड़ियों ने उनके साथ आईपीएल में भी खेला है. हम जानते हैं कि वे कितने अच्छे इंसान हैं. उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है. खासकर, मैंने Mumbai इंडियंस में नबी भाई के साथ खेला है, और बैटिंग सेशन के दौरान उन्होंने मेरी बहुत मदद की. वे अक्सर योजना और रणनीति के बारे में अपनी बातें साझा करते थे, खासकर अलग-अलग गेंदबाजों का सामना करते समय.”
उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान टीम की सबसे प्रभावशाली खूबियों में से एक है उनकी भूख और दृढ़ संकल्प. जब भी हम उनके खिलाफ खेलते हैं, तो आप देख सकते हैं कि वे विकेट लेने और सबसे ऊंचे मुकाम पर मुकाबला करने के लिए कितने उत्सुक रहते हैं.”
वहीं, भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अनुभव है, क्योंकि वे आक्रामक क्रिकेट खेलते हैं.
–
आरएसजी