डिजिटल अरेस्ट ठगी मामले में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार

jaipur, 16 सितंबर . Rajasthan Police के राज्य केंद्रीय साइबर अपराध Police स्टेशन ने चर्चित ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में jaipur के एक बुजुर्ग दंपति से खुद को Police और केंद्रीय जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर 76 लाख रुपए की ठगी की गई थी.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताहिर के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) का निवासी है. उसकी गिरफ्तारी के साथ इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.

Police के अनुसार, आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति को गिरफ्तारी का भय दिखाकर अपने जाल में फंसाया. ठगों ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर खुद को Police, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का अधिकारी बताया.

आरोपियों ने दंपति से कहा कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों और करोड़ों रुपए के वित्तीय अपराधों में हुआ है. साथ ही उन्हें धमकी दी गई कि यदि वे जांच में सहयोग नहीं करेंगे तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और गंभीर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

विश्वास दिलाने के लिए ठगों ने व्हाट्सएप पर कथित तौर पर फर्जी एनआईए नोटिस भी भेजा. इसके बाद वे लगातार वॉयस और वीडियो कॉल के जरिए दंपति से संपर्क में रहे और उन पर मानसिक दबाव बनाते रहे.

Police के मुताबिक, Governmentी एजेंसियों के अधिकारियों पर भरोसा करते हुए दंपति ने अपनी सावधि जमा (एफडी) तोड़ दी और आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में 76 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए.

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित दंपति ने अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद जांच शुरू की गई. साइबर अपराध टीम ने मामले में इस्तेमाल किए गए व्हाट्सएप नंबरों, संदिग्ध मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के लेनदेन की जांच की.

जांच में पता चला कि ठगी की रकम कई बैंक खातों के जरिए आगे भेजी गई थी. Police के अनुसार, ठगी की राशि में से 21 लाख रुपए ‘हनिया फ्रूट्स’ नामक फर्म के खाते में जमा किए गए थे, जिसका संचालन मुजस्सिम नामक आरोपी कर रहा था.

Police जांच में सामने आया कि मुजस्सिम ने ताहिर से अन्य बैंक खातों की व्यवस्था करने को कहा था, जिनके जरिए रकम को आगे स्थानांतरित किया जा सके. ताहिर ने अपने परिचित सतपाल सिंह से संपर्क किया, जिसने अन्य बैंक खातों की जानकारी उपलब्ध कराई.

इन खातों में लगभग 17 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए. जांच में यह भी पता चला कि सतपाल ने अपना कमीशन काटने के बाद 7 लाख रुपए नकद ताहिर को दिए. इनमें से 5 लाख रुपए मुजस्सिम को दिए गए, जबकि 2 लाख रुपए ताहिर ने अपने पास रख लिए.

Police अब मनी ट्रेल की जांच कर रही है और इस धोखाधड़ी से जुड़े अन्य लोगों तथा बैंक खातों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है.

यह गिरफ्तारी तकनीकी और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर की गई. Police टीम ने मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप चैट और बैंक लेनदेन का विश्लेषण कर आरोपियों के बीच संबंध स्थापित किए और धन के प्रवाह का पता लगाया. इसी जांच के आधार पर Police गौतमबुद्ध नगर पहुंची और ताहिर को गिरफ्तार कर लिया.

Rajasthan Police ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति फोन, वीडियो कॉल या social media के माध्यम से खुद को Police, सीबीआई, ईडी, एनआईए या किसी अन्य Governmentी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी की धमकी दे, तो घबराएं नहीं और किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें. Police ने ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन और निकटतम Police स्टेशन से संपर्क करने की सलाह दी है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment