
नागोया, 25 सितंबर . माचेट्टीरा पूवम्मा राजू, विशाल थेन्नारासु, विथ्या रामराज और थेक्किनालिल मनु की भारतीय चौकड़ी ने नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए कड़े मुकाबले वाले फाइनल में 4×400 मीटर में 3:14.46 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया और देश की झोली में सिल्वर मेडल डाला.
भारतीय रिले टीम की इस उपलब्धि पर Prime Minister Narendra Modi ने बधाई दी है. पीएमओ ने एक्स पर पीएम मोदी के हवाले से लिखा, “हमारी मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन. मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विथ्या रामराज को एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई. उनकी गति, तालमेल और पक्के इरादे ने रेस को रोमांचक बना दिया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का पल बना. उम्मीद है कि वे और भी ऊंचाइयों को छूते रहेंगे.”
प्रतियोगिता में बहरीन ने 3:12.87 के गेम्स रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण जीता, जबकि वियतनाम 3:14.54 में रेस पूरी करके तीसरे नंबर पर रहा और ब्रॉन्ज मेडल जीता. जापान 3:15.52 के साथ चौथे स्थान पर रहा.
भारतीय दल ने 4×400 मीटर इवेंट में शानदार प्रदर्शन का दौर बरकरार रखा. भारतीय दल ने एशियन गेम्स जकार्ता 2018 में इस इवेंट में गोल्ड और हांगझोऊ एशियन गेम्स 2023 में सिल्वर जीता था.
विशाल ने इससे पहले दक्षिण कोरिया के गुमी में 2025 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में गोल्ड और पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में सिल्वर जीता था, जहां वह व्यक्तिगत 400 मीटर में भी चौथे स्थान पर रहे थे.
India के रिले प्रोग्राम की एक और अहम सदस्य विथ्या ने ओलंपिक गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें पेरिस 2024 में 4×400 मीटर रिले भी शामिल है. उन्होंने 2022 एशियन गेम्स में मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में सिल्वर और 2023 एशियन गेम्स में 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
–
पीएके