Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
शिक्षा,राष्ट्रीय

एलआईसी-एचएफएल में 232 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

एलआईसी एचएफएल में 232 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

एलआईसी-एचएफएल में 232 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

New Delhi, 20 अक्टूबर . लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेश (एलआईसी)- हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एचएफएल) के साथ जुड़कर अपना उज्ज्वल पेशावर करियर शुरू करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. दरअसल, एलआईसी-एचएफएल ने एक वर्ष की अवधि के लिए अपने विभिन्न कार्यालयों में अप्रेंटिस के रूप में काम करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन कुल 232 पदों के लिए एक विज्ञापन प्रकाशित करके आमंत्रित किए हैं.

अप्रेंटिस के कुल 232 पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर तक तय की गई है. ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) पोर्टल पर जाकर तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से एक अक्टूबर 2026 तक किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. हालांकि, यह डिग्री एक अक्टूबर 2001 से पहले की नहीं होनी चाहिए.

आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना एक अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह 16,650 रुपए (मेट्रो शहर: Ahmedabad, बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, Mumbai , पुणे, सूरत) के लिए और 14,150 रुपए (अन्य शहर) के लिए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे.

प्रवेश परीक्षा का आयोजन बीएफएसआई सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 7 नवंबर 2026 को किया जाएगा. वहीं, प्रवेश परीक्षा के परिणाम के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एलआईसी-एचएफएल कार्यालयों में दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 15 नवंबर 2026 को बुलाया जाएगा.

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) – पुरुष के लिए 800 रुपए के साथ GST, सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) – महिला/ट्रांसजेंडर उम्मीदवार के लिए 600 रुपए के साथ GST, अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/बेंचमार्क दिव्यांगता वाले (पीडब्ल्यूबीडी) के लिए 200 रुपए के साथ GST तय किया गया है.

–

डीके/डीकेपी

Share